Rishikesh Temple: योग नगरी स्थित 300 साल पुराने हनुमान मंदिर का इतिहास
Rishikesh Temple: उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश केवल योग और अध्यात्म का केंद्र नहीं है। बल्कि आस्था और ऐतिहासिक मान्यताओं का भी गढ़ है। ऋषिकेश में मौजूद आस्था स्थलों में से एक है मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर जो त्रिवेणी घाट क्षेत्र में स्थित है। यह हनुमान मंदिर अपनी प्राचीनता और कहानियां के लिए प्रसिद्ध है।
मंदिर का इतिहास और स्थापना (Rishikesh Temple)
यह मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण ऋषिकेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। करीब 300 साल पहले परम पूज्य महंत रामदास जी महाराज को एक रात सपने में भगवान जी (rishikesh tourism) ने दर्शन दिए थे। सपने में ही उन्हें बजरंगबली ने त्रिवेणी घाट जाने का आदेश दिया था। इसके बाद उन्होंने रनछोड़ दास जी महाराज के साथ गंगा किनारे भगवान हनुमान की खोज शुरू की थी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Tourism: पहली बार आ रहे हैं उत्तराखंड! तो इन जगह जरूर जाएं
थोड़े समय बाद उन्हें गंगा के तट पर एक बेहद प्राचीन हनुमान मूर्ति मिली। यह मूर्ति भगवान हनुमान (manokamna sidhh mandir rishikesh) का स्वयंभू स्वरूप मानी जाती है। दोनों महात्माओं ने उस मूर्ति को त्रिवेणी घाट लाकर विधि विधान से स्थापित किया और तभी से यह स्थान मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।
दीवारों पर उकेरी गई रामायण
हनुमान मंदिर की दीवारों पर पूरी रामायण कथा चित्रों के रूप में उकेरी गई है। यह एक तरह से धार्मिक शिक्षा का जरिया है। यहां की हर दीवार श्रद्धालुओं को श्री राम के जीवन से जुड़ी कहानियों की झलक दिखती है। इस तरह का चित्रण भक्तों को सीधा भगवान की लीलाओं से जोड़ता है और धार्मिक आस्था को गहरा करता है। मंदिर में भगवान हनुमान की एक भव्य और प्रभावशाली प्रतिमा विराजमान है। माना जाता है कि हनुमान जी की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Temples: ऋषिकेश जा रहे है तो इन मंदिरों में जरूर करें दर्शन
क्यों कहा जाता है मनोकामना सिद्ध? (Rishikesh Famous Temple)

मान्यता अनुसार हनुमान मंदिर में भगवान की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस वजह से इसे मनोकामना सिद्ध कहा जाता है। मंदिर में आने वाले भक्त भगवान से अपने जीवन की समस्याओं (rishikesh famous temples) का समाधान मांगते हैं और लौटते समय उनके चेहरे पर श्रद्धा और संतोष की झलक दिखाई देती है।