टूरिज़्मधार्मिकहरिद्वार

Haridwar Mata Mandir: हरिद्वार के पांच प्रमुख माता मंदिरों की सूची

Haridwar Mata Mandir: हरिद्वार को गंगा द्वार भी कहा जाता है। भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक धर्म नगरी हरिद्वार है। शहर केवल मां गंगा के लिए नहीं बल्कि कई प्राचीन और शक्तिशाली देवी मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन करने आते हैं। लोग यहां आध्यात्मिकता और शांति की तलाश में हर साल आवागमन करते हैं। आइए, हरिद्वार के पांच प्रमुख माता मंदिरों की यात्रा के बारे में जानते हैं। जहां पर हर एक कदम पर आस्था और शक्ति (List of five major Mata temples in Haridwar) का अनुभव होता है।

मनसा देवी मंदिर (Haridwar Mata Mandir)

मनसा देवी मंदिर (Haridwar Mata Mandir)

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। जो शिवालिक पहाड़ियों के बलवा पर्वत पर स्थित है और इसे सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। मनसा देवी को नाग राजा वासुकी की बहन और ऋषि कश्यप की पत्नी माना जाता है। मनसा शब्द का अर्थ इच्छा है और ऐसा माना जाता है की मनसा देवी अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करती है।

  • मंदिर तक कैसे जाएं: आप पैदल या फिर उड़नखटोला (mansa devi mandir) की मदद से मंदिर तक जा सकते हैं। रोपवे से यात्रा करना एक रोमांचिक अनुभव होता है। जहां आप ऊपर से पूरा हरिद्वार शहर और गंगा जी का शानदार नजारा देख सकते हैं।
  • आध्यात्मिक महत्व: भक्त मनसा देवी मंदिर में एक धागा पेड़ की टहनियों पर बांधते हैं। जिससे उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है। जब मनोकामना पूरी हो जाती है तो वह वापस आकर उस धागे को खोल देते हैं। नवरात्रि के दौरान माता मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ रहती है।

चंडी देवी मंदिर (Chandi Devi Mandir)

चंडी देवी मंदिर (Chandi Devi Mandir)

मां चंडी देवी मंदिर नील पर्वत पर स्थित है। मंदिर का निर्माण कश्मीर के राजा सूचक सिंह ने 1929 ईस्वी में करवाया था। यह भी हरिद्वार के तीन प्रमुख सिद्धि पीठों में से एक है। जिसमें मनसा देवी और माया देवी मंदिर (Haridwar Mata Mandir List) शामिल हैं। चंडी देवी को देवी दुर्गा का रूप माना जाता है।

  • मंदिर तक कैसे पहुंचे: मनसा देवी मंदिर की तरह यहां भी पहुंचने के लिए पैदल मार्ग और उड़नखटोला दोनों उपलब्ध हैं।
  • पौराणिक कथा: पौराणिक कथा के अनुसार इसी स्थान पर देवी चंडी ने दानव शुभ और निशुंभ का वध किया था।
  • आध्यात्मिक महत्व: मंदिर की पवित्रता और शक्ति भक्तों को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय

माया देवी मंदिर (Maya Devi Mandir)

माया देवी मंदिर (Maya Devi Mandir)

माया देवी मंदिर हरिद्वार के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। माया देवी को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर उन्हीं 51 शक्ति पीठ में से एक है जहां देवी सती का हृदय गिरा था। माया देवी को माया या ब्रह्म की देवी के रूप में जाना जाता है।

  • मंदिर तक कैसे पहुंचे: यह मंदिर हरिद्वार शहर के बीचो-बीच मौजूद है और यहां आसानी से टेंपो या आपकी सवारी से पहुंचा जा सकता है।
  • पौराणिक कथा: पुरानी कथा के अनुसार यह मंदिर देवी पति के सम्मान में बनाया गया था और इसे एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है।
  • आध्यात्मिक महत्व: माया देवी मंदिर हरिद्वार की स्थापना का प्रतीक है और यहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्ति दर्शन के लिए आते हैं।

गौरीशंकर महादेव मंदिर (Devi Mandir Haridwar Mata Mandir)

गौरीशंकर महादेव मंदिर (Devi Mandir)

गौरी शंकर महादेव मंदिर के पास एक देवी मंदिर है। यह मंदिर प्रसिद्ध नहीं है लेकिन इसका अपना एक विशेष महत्व है। यहां मां काली और अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है। यह स्थान शांति और ध्यान के लिए है।

  • मंदिर तक कैसे पहुंचे: यह मंदिर हर की पौड़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित है और यहां टेंपो के जरिए जाया जा सकता है।
  • आध्यात्मिक महत्व: इस मंदिर का शांत वातावरण भक्तों को आंतरिक शक्ति और एकाग्रता प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh Temple: योग नगरी स्थित 300 साल पुराने हनुमान मंदिर का इतिहास

दक्षिण काली मंदिर (Dakshin Kali Mandir)

दक्षिण काली मंदिर (Dakshin Kali Mandir)

दक्षिण काली मंदिर यानी देवी काली के दक्षिण मुखी रूप को समर्पित मंदिर है। यह शांत और एकांत स्थान पर मौजूद है और तांत्रिक पूजा के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में कोई भी भक्त दर्शन कर सकता है और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

  • मंदिर तक कैसे पहुंचे: यह मंदिर हर की पौड़ी से थोड़ी दूर है लेकिन ऑटो रिक्शा या टैक्सी से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
  • आध्यात्मिक महत्व: मंदिर में देवी काली की विशेष रूप से पूजा होती है जो भक्तों के जीवन की सभी नकारात्मकता दूर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *