Maldevta Dehradun: मालदेवता में 185 साल पुराना निर्माण हुआ क्षतिग्रस्त
Maldevta Dehradun: देहरादून में 15 सितंबर की काली रात और 16 सितंबर की सुबह आपदा ने दस्तक दी थी। जिसका सबसे ज्यादा असर मालदेवता, सहस्त्रधारा और मसूरी में हुआ है। इस आपदा की वजह से करीब 185 साल पुराना निर्माण क्षतिग्रस्त हुआ है। जो अंग्रेजों द्वारा स्थापित किया गया था। जिसमें आवाजाही के पुल और बेली ब्रिज शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने इन पुलों और बेली ब्रिज को तत्काल ठीक कर दिया। लेकिन, अभी भी कुछ ऐसे प्रभावित क्षेत्र है जहां आपदा के लगभग 20 दिन बाद भी संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अंग्रेजों द्वारा बनाई गई नहर क्षतिग्रस्त (Maldevta Dehradun)
15 सितंबर को आई आपदा की वजह से देहरादून के मालदेवता से आगे टिहरी गढ़वाल जिले में पढ़ने वाले शिवपुरी कुमाल्डा गांव में अंग्रेजों द्वारा 1840 के आसपास नहर बनाई गई थी। जिसका एक बड़ा हिस्सा आपदा में तबाह हो गया है। पुराने समय में देहरादून में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। वर्तमान (Maldevta Dehradun News) में इन नहरों का प्रभाव कम हो गया था। लेकिन, मालदेवता और रायपुर क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के लिए कई लोग इन्हीं नहर पर आधारित थे। नहर देहरादून और टिहरी जिले को जोड़ने वाला एक संपर्क मार्ग भी था।
यह भी पढ़ें: Supreme Court CJI: कौन है राकेश जिन्होंने बीआर गवई पर जूता उछाला?
पेयजल और सिंचाई की समस्या
नहर के टूटने की वजह से पूरे रायपुर क्षेत्र (raipur news) में सिंचाई को लेकर भारी किल्लत हो रही है। जहां पर यह नहर टूटी है उसे एस्केप चैनल कहते हैं। जिसके अंदर से नहर जाती है। इसके ऊपर आवाजाही के लिए मार्ग भी है। इसके टूटने के बाद पेयजल आपूर्ति ठप्प हुई है और सिंचाई को लेकर बहुत दिक्कतें हो रही हैं। संपर्क टूटने की वजह से भी लोगों को बहुत ज्यादा दिक्क्तें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित शर्मा से छीनी गई कप्तानी! खिलाड़ी ने खोली BCCI की पोल
स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दिया बयान (Maldevta Dehradun News)
स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत भरवा कटल से आने वाले ज्येष्ठ प्रमुख जयकिशन उनियाल ने जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत के शिवपुर कुमाल्डा गांव में 125 साल पुराना पुल देहरादून की महत्वपूर्ण नहर के साथ लोगों के आवाजाही का एक मुख्य साधन था। जो इस आपदा में टूट गया है। इसकी वजह से लोगों (dehradun news) को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के टूटने के बाद ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से घूम कर आना पड़ा है।