देहरादून

Mussoorie MPG College: कॉलेज के स्टाफ को अब तक नहीं मिला वेतन

Mussoorie MPG College: मसूरी स्थित MPG कॉलेज के स्टाफ को अब तक वेतन नहीं मिला है। जिससे सभी को चिंता है कि उनकी दिवाली कही सूनी ना चली जाए। दूसरी ओर राज्य में अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अक्टूबर महीने तक के वेतन के लिए शासन ने करोड़ों रुपए जारी कर दिए हैं।

कॉलेज स्टाफ कर रहा वेतन का इंतजार (Mussoorie MPG College)

कुछ दिनों में दीपावली आने वाली है। यह खुशियों और खर्चे का त्यौहार है। पर्व से पहले सैलरी ना मिलने से एमपीजी कॉलेज के शिक्षक और अन्य कर्मचारी आक्रोशित हैं। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो आर्थिक (dehradun news) रूप से कमजोर हैं। वेतन न मिलने पर उनकी स्थिति और खराब हो गई है। वह परिवार की जरूरत तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसके बारे में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सिंह चौहान द्वारा जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Pithoragarh News: पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर की बड़ी कार्रवाई

कॉलेज प्राचार्य ने दिया बयान

यूनिवर्सिटी प्राचार्य डॉक्टर अनिल सिंह चौहान (Mussoorie MPG College Salary Isssue) ने कहा- यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार दोनों छुट्टी पर है। जिस वजह से एमपीजी कॉलेज, मसूरी के कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी नहीं हो पाया है। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होगी स्टाफ को वेतन जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।

शिक्षकों ने किया बड़ा खुलासा (Mussoorie MPG College News)

कॉलेज प्राचार्य द्वारा दिए गए आश्वासन से शिक्षकों को कोई असर नहीं हुआ है। उनका कहना है कि जब शासन से बजट जारी हो चुका है और अन्य कॉलेजों में वेतन जा चुका है तो केवल एमपीजी कॉलेज में देरी क्यों हो रही है। कॉलेज के कर्मचारियों ने जानकारी दी कि हर बार हमें वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। फिर अब त्यौहार का समय है ऐसे में बच्चों की फीस से लेकर घर की ज़रूरतें सब रुकी हुई है। प्रबंधन की लापरवाही के कारण हमारी दीपावली अंधकार में है।

यह भी पढ़ें: Tehri News: “हर घर में जल” व “नल में जल” योजना में हो रही गड़बड़ी का खुलासा

आंदोलन की चेतावनी जारी

कॉलेज स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर सही समय पर वेतन नहीं मिला तो वह आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए 1.55 अरब से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत देहरादून जिले का एमपीजी कॉलेज, मसूरी भी आता है। लेकिन ,आंतरिक प्रशासनिक अड़चनों के कारण कॉलेज कर्मचारीयों की सैलरी अब तक अटकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *