Dehradun News: बिना नक्शे के बन रही मस्जिद पर MDDA ने लगाया ताला
Dehradun News: राजधानी देहरादून के डोईवाला में बिना अनुमति के आवासीय भवन में संचालित हो रही इन्तजामिया कमेटी जामा मस्जिद पर एमडीडीए ने एक्शन लिया है। एमडीडीए ने नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए भारी पुलिस बल के बीच बिना नक्शे के बन रही जामा मस्जिद को सील किया है।
बिना नक्शे के बन रही मस्जिद (Dehradun News)
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अपने अंतर्गत आने वाले इलाके में अवैध निर्माण और बिना परमिशन के किया जा रहे किसी भी तरह के कार्यों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई करना शुरू किया हुआ है। डोईवाला में हुई यह कार्यवाही ग्राम कणडोगल, कुड़ियाल गांव में हुई है। जहां बिना किसी अनुमति के पूर्व निर्मित आवासीय भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर मस्जिद का संचालन हो रहा था।
यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: फूंक मार कर महिला को किया बेहोश! उड़ा ले गए गहने
कारण बताओं नोटिस का नहीं दिया जवाब
एमडीडीए (doiwala news) ने 21 नवंबर 2024 को उत्तराखंड नगर निगम और ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मस्जिद कमेटी को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद निर्माण और विकास कार्य पर रोक लगा दी गई थी। 20 * 40 फीट के क्षेत्रफल में बिना किसी अनुमति के निर्माण का चल रहा था और मस्जिद का संचालन भी जारी था।
अभिलेखों में दर्ज नहीं मस्जिद (Dehradun Latest News)
इस पूरे प्रकरण में सुनवाई के लिए तिथि भी निर्धारित की गई थी। लेकिन, विपक्ष यानी मस्जिद कमेटी की तरफ से कोई भी संतोषजनक प्रतिउत्तर या फिर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए थे। इन सब के बाद अपर अभियंता एवं सहायक अभियंता के समक्ष यह भी स्पष्ट किया गया कि उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून के पत्र संख्या 673 दिनांक 25 मार्च 2025 के आधार पर स्थान न्याय पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का मदरसा परिषद में पंजीकृत अथवा मान्यता प्राप्त नहीं है।
यह भी पढ़ें: Almora Menka Bhojak: बिना कोचिंग के निकाला एयरफोर्स का एग्जाम
वक्फ बोर्ड में भी नहीं शामिल
हैरानी वाली बात है कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड (uttarakhand waqf board) के पत्र संख्या 1493 दिनांक 22 मार्च 2025 में भी यह क्षेत्र में मस्जिद वक्फ के अभिलेखों में भी दर्ज नहीं है। जिसकी पुष्टि की गई है। साथ ही मस्जिद कमेटी ने आज तक कोई भी शमन मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया और बार-बार शिकायतें प्राप्त होने के कारण यह लगा कि वह जानबूझकर मामला लटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
