उत्तराखंडक्राइम

Ankita Bhandari Murder: आखिर कौन है VIP गट्टू? बीजेपी में मचा घमासान

Ankita Bhandari Murder: उत्तराखंड में लंबे वक्त से अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित तौर पर वीआईपी को लेकर बड़ा भूचाल मचा हुआ है। अंकिता हत्याकांड को 3 साल से ऊपर का वक्त हो चुका हैं। लेकिन, पहाड़ों में और पूरे उत्तराखंड में यह आवाज बार-बार बुलंद होती रही है की भारतीय जनता पार्टी वीआईपी के नाम पर पर्दा डाल रही है।

वीआईपी गट्टू का बड़ा भूचाल (Ankita Bhandari Murder)

पुरे सोशल मीडिया पर इस समय हलचल मची हुई है। सभी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी वीआईपी गट्टू को बचा रही है। अंकिता भंडारी मामला न्यायालय में चला और पुलिस की जांच में कोई भी ऐसा वीआईपी सामने नहीं आया। जिसको पुलिस अपनी चार्जशीट में दाखिल करती। उत्तराखंड क्रांति दल स्पष्ट तौर से कहता है की अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को गायब कर दिया गया है। उनका स्पष्ट तौर पर यह कहना है कि भले ही नाम गुमनाम कर दिया हो लेकिन गायब नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Uttarkashi News: बिना वजह प्रधानाध्यापक ने पांच बच्चों को स्कूल से निकाला

BJP के पूर्व विधायक की दूसरी पत्नी ने खोले राज

समय पर अन्य संगठन और उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) वीआईपी के होने की बात करता रहता है। लेकिन, वर्तमान में भाजपा के पूर्व विधायक और पार्टी से निष्कासित सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने हिम्मत की और कई राज खोलकर फेसबुक लाइव में सामने रख दिए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता पर प्रहार किया है।

उत्तराखंड की सियासत में हंगामा (Ankita Bhandari Murder Case)

जिस तरह से वर्तमान में गट्टू उर्फ दुष्यंत गौतम (dushyant gautam vip ankita bhandari case) का नाम उर्मिला सनावर ने लिया है। उसके बाद से लोगों को लगने लगा है की यही कथित वीआईपी है। विपक्ष ने भी अंकिता भंडारी हत्याकांड में गट्टू को लेकर खुलासे करने के लिए आवाज बुलंद की है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई भी बयान जारी न होना काफी हैरानी वाली बात है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: मानसिक रूप से कमजोर महिला को बांधकर की पिटाई

पहाड़ों से लेकर मैदान तक वीआईपी मुर्दाबाद के नारे

इस समय पहाड़ों से लेकर मैदान तक वीआईपी (Ankita Bhandari Murder Case VIP name) मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। सभी का कहना है कि जब नाम सामने आ गया है तो भारतीय जनता पार्टी को अपने उस नेता के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। कम से कम पूछताछ की जानी चाहिए और उर्मिला सनावर द्वारा जो भी रिकॉर्डिंग प्रूफ के तौर पर फेसबुक लाइव में आकर सुनाई गई उनकी फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media