Haridwar Crime: फिल्मी अंदाजे में पुलिस टीम पर हुआ हमला, सब हैरान
Haridwar Crime: हरिद्वार में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर सभी लोग हैरान है। दरअसल, हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के छपार थाने की पुलिस टीम पर फिल्मी तरीके से जानलेवा हमला किया गया है। आरोप लगाए गए हैं कि छपार थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आई पुलिस टीम पर हमला किया गया।
पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी (Haridwar Crime)
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के बेटे और उसके साथियों ने फिल्मी अंदाज में पुलिस की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी। जिसमें एक दरोगा, सिपाही और महिला सिपाही गायक हुए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी हैं।
यह भी पढ़ें: CM Dhami: सीएम धामी के सामने धधक उठा जंगल! मचा हड़कंप
बहुत देखे ऐसे मुकदमे
अपराधी गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस का जरा सा भी डर नहीं है। इसका उदाहरण साफ है कि जब छपरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी ज्वालापुर आरोपी की तलाश में पहुंचे। तब उन्हें आरोपी घर में नहीं मिला। आरोपी संजय के बेटे इशांत को जब मुकदमे के बारे में बताया गया तो उसने पुलिस टीम को बोला कि ऐसे मुकदमे उन्होंने बहुत देखे हैं और इसे भी देख लेंगे।
इसके बाद पुलिस टीम संजय की तलाश कर रही थी। इस दौरान संजय त्रिमूर्ति बाजार की तरफ से आता हुआ उन्हें दिखाई दिया। टीम ने संजय को बताया कि उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। जिसको लेकर उन्हें उसके बयान दर्ज करने हैं। इस समय संजय का बेटा इशांत अपनी थार गाड़ी से अपने साथियों के साथ आया और अचानक से संजय ने भी पुलिस टीम के साथ बदतमीजी शुरु कर दी।
संजय को किया गिरफ्तार (Haridwar Crime News)
मौके को देखते हुए आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया और टीम संजय को लेकर हाइवे पर मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान इशांत अपनी गाड़ी और अपने साथ के व्यक्ति की गाड़ी को लेकर उनका पीछा करते हुए दिखाई दिया। भूमानंद अस्पताल के पास अचानक से जान से मारने की नीयत से उसने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: Haridwar: सप्तऋषि चुंगी में अभी तक जो मौतें हुई है उनका जिम्मेदार कौन है?
जिसमें पुलिस टीम के तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश संबंधित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से तीन को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।
