ऋषिकेश

Rishikesh News: योग नगरी में गैस की कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़

Rishikesh News: ऋषिकेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, योग नगरी में गैस की कालाबाजारी हो रही थी। पूर्ति विभाग ने की छापेमारी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। इसके अलावा मौके पर मौजूद 146 सिलेंडरों को जब्त किया गया है। पूर्ति विभाग की टीम उस समय हैरान हुई जब उन्हें घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की इतनी ज्यादा मात्रा मिली।

अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Rishikesh News)

पुलिस ने इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही छानबीन भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गैस की कालाबाजारी श्यामपुर के लक्कड़घाट की गली नंबर 3 में हो रही थी।

छापेमारी में मिला यह सामान

पुलिस को छापेमारी में 146 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर, रिफिल करने वाली 15 बांसुरी, 5 बिजली की मोटर चालित रिफिलिंग किट और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला है। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने गैस की कालाबाजारी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: फिल्मी अंदाजे में पुलिस टीम पर हुआ हमला, सब हैरान

CM पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत (Rishikesh News Today)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम पोर्टल पर ऋषिकेश स्थित लक्कड़घाट में गैस की कालाबाजारी की शिकायत दर्ज की गई थी। जिस पर पूर्ति विभाग की टीम ने ध्यान देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पूरी टीम निर्माणाधीन भवन में पहुंची तो अंदर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की भारी तादाद देखकर सबके होश उड़ गए। इनमें से 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू गैस सिलेंडर उन्हें प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पास में ही खड़े दो लोडर में 63 व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी बरामद हुए। लोडर वहां को भी जप्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: CM Dhami: सीएम धामी के सामने धधक उठा जंगल! मचा हड़कंप

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने दी जानकारी

पूरे मामले को लेकर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया है की पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली की तहरीर पर मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्ति विभाग द्वारा की गई कार्रवाई बहुत जरूरी थी। क्योंकि गैस की कालाबाजारी का यह एक बड़ा अड्डा था। जो कभी भी किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media