देशराजनीति

Arvind Kejriwal बनेंगे पंजाब के CM? भगवंत मान के दिन हुए पूरे

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (aap delhi) की नजर पंजाब का सीएम बनने पर है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि, पंजाब (Punjab Politics) की सत्ता को बरकरार रखने के लिए अरविंद केजरीवाल ऐसा करना चाहते हैं और भगवंत मान को पद से हटाना चाहते हैं। इसी सिलसिले में केजरीवाल ने आज दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक भी बुलाई है। 

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के अलावा बॉर्डर बेल्ट के कई ऐसे विधायक है जो मुख्यमंत्री भगवंत मान से लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री से नाराज विधायकों की संख्या लगभग 17 से 18 है। बताया जा रहा है कि यह सभी विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ अलग से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे पंजाब की सियासत गरमा गई है। 

पंजाब में भारी बहुमत से बनी थी आम आदमी पार्टी की सरकार

मौजूदा समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी (aap punjab) के 94 विधायक है। विधायकों की कुल संख्या 117 है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। केजरीवाल के भरोसेमंद भगवंत मान (bhagwant man) को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 

यह भी पढ़ें: Nainital: खाई में गिरा सिलेंडर से भरा ट्रक, हुआ बड़ा हादसा

क्या आप विधायक कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल?

पंजाब में होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले दलबदल की अफवाह के बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। आज होने वाली यह बैठक राज्य कांग्रेस नेताओं के इस दावे के बाद हो रही है कि वह करीब 30 आप विधायकों के संपर्क में है। कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस बात का दावा किया था कि 30 से अधिक आप विधायक लगभग एक साल से उनकी पार्टी के संपर्क में है और दल बादल की तैयारी में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कैबिनेट की मीटिंग 4 महीने बाद 6 फरवरी को होनी थी। इसके बाद बैठक को 10 फरवरी के लिए पुनर निर्धारित किया गया था और फिर 13 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक का एजेंडा अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन केजरीवाल पार्टी विधायकों को उनसे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से आम आदमी के तौर पर जोड़ने और सत्ता से मिलने वाले लोगों से प्रभावित न होने के लिए कहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *