दुनियाशेयर मार्किट

Share Market News: कैसी रहेगी नए हफ्ते में बाजार की चाल? रहें सावधान या बेफिक्र

Share Market News: वैश्विक स्तर पर युद्ध होने के कारण शेयर बाजार में उठापठक चल रही है। मार्च के महीने में स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे निवेशकों में डर बना हुआ है। अभी तक भी हालत सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा होने के कारण सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते में भी स्थिरता नहीं बनेगी। अब निवेशकों के मन में सवाल है कि नए हफ्ते में बाजार की चाल कैसी रहेगी? इस आर्टिकल में आगे पढ़ते हैं एक्सपर्ट की क्या राय है।

कैसी रहेगी नए हफ्ते में बाजार की चाल? (Share Market News)

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजारों की दिशा अगले हफ्ते पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उनसे जुड़े घटनाक्रमों और कच्चे तेल की कीमतों से तय हो सकती है। इसके अलावा वैश्विक बाजार की हालत और विदेशी निवेशकों के रुख के साथ-साथ रुपए और डॉलर की चाल भी अपना असर इसमें दिखा सकती है। वही रामनवमी की वजह से शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें: Finance Tips: क्या है 50-30-20 saving rule? बचा सकतें है लाखों रुपए

कच्चे तेल पर सबकी नजर

इस समय शेयर बाजार से जुड़े सभी लोगों की कच्चे तेल (crude oil price) की कीमत पर नजर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इस हफ्ते बाजार आंकड़ों के प्रति संवेदनशील रहेगा। साथ ही पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आगे आने वाले घटनाक्रम बाजार की रफ्तार तय करेंगे। साथ ही यह भी बताया गया है कि घरेलू मोर्चे पर निवेशक आंकड़ों पर भी बारीकी से नजर रखेंगे। इसके बाद व्यावसायिक गतिविधियों के रुझानों का शुरुआती संकेत मिलना शुरू होगा।

विदेशी निवेशकों के बीच हलचल (Share Market News Today)

वैश्विक स्तर पर हो रहे युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों की उड़ान को देखते हुए विदेशी निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक भारतीय शेयरों से 88,180 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। दोनों में शेयर बाजार का हाल कैसा रहेगा इस पर ऑनलाइन कारोबारी फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा है कि बाजारों का अस्थिर और घटनाक्रम के अनुसार रहने का आषाढ़ है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: ब्ला-ब्ला पर उत्तराखंड में बैन की तयारी हुई शुरू

ऐसा भी हो सकता है कि किसी कारण की वजह से कच्चे तेल (stiock market) की कीमतें $100 के से ऊपर बनी रह सकती हैं। इससे मुद्रास्फीति और चालू खाते का घाटे का दबाव भी बढ़ सकता है। जिसकी वजह से निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की धारणा बनी रह सकती है। इस समय जो लोग निवेश करना शुरू करना चाहते हैं उन्हें कुछ समय रुकना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media