क्राइमखटीमा

Khatima Cyber Fraud: नौकरी का लालच देकर अनोखे तरीके से ठगी का मामला

Khatima Cyber Fraud: खटीमा में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी हुई है। दरअसल शहर के न्यू पूर्णागिरि कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक के साथ टेलीग्राम एप के जरिए 1.88 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद परिजन तनाव में है।

क्या है पूरा मामला? (Khatima Cyber Fraud)

खटीमा के न्यू पूर्णागिरि कॉलोनी (अमाउं) निवासी एक युवक के साथ टेलीग्राम एप के जरिए 1.88 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला हुआ है। हैरानी वाली बात है कि टेलीग्राम के जरिए आखिर किस प्रकार ऐसे ठगी हो सकती है। युवक के पास टेलीग्राम पर जॉब ऑफर का संदेश आया था जिसके बाद उसे झांसे में लिया गया।

यह भी पढ़ें: Khatima History: खटीमा का इतिहास! जंगल से शहर तक का चौकाने वाला सफर

टास्क पूरा करने को कहा

टेलीग्राम के जरिए युवक को जॉब देने के लालच से एक संदेश भेजा। उनकी बातों में आकर युवक ने उसे सच मान लिया। कंपनी ने पहले कुछ काम युवक से पूरे करवाए और फिर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बोला। विश्वास करके युवक ने पैसे ट्रांसफर करें। 31 दिसंबर 2025 से लेकर 2 जनवरी 2026 के बीच युवक ने कुल मिलाकर 1,88,336 रुपए ट्रांसफर किया।

कैसे हुआ युवक को शक? (Khatima Cyber Fraud News)

युवक ने जब लाखों रुपए ट्रांसफर किया। उसके बाद भी उसको ना तो नौकरी मिली और ना ही उसके पैसे वापस आए। उसने जब भी कंपनी से पैसे मांगने की कोशिश की तो उसके साथ टालमटोली की गई। युवक को जब शक हुआ था उसने साइबर क्राइम में इसकी शिकायत कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mental Health: सोशल मीडिया युवाओं में मानसिक तनाव की वजह

लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 5 सालों में राज्य में करीब 90,000 लोग साइबर अपराध का शिकार हुए हैं। जिसमें 468 करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आई है। साल 2024 में यही आंकड़ा बढ़कर करीब 200 करोड़ तक पहुंच गया जो कि बड़ा चिंता का विषय है। औसतन राज्य में रोजाना 40 से 50 लाख तक की ठगी हो रही है। निवेश, फर्जी कॉल और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है लेकिन इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी चुनौती बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media