हेल्थ

Winter Health Tips: ठंड में सुस्ती से बचना है? आज ही ट्राई करें ये टिप्स

Winter Health Tips: सर्दियों का मौसमठंड के साथसस्ती और आलस से भरा होता है। ठंड के मौसम मेंबर्फीली हवाओं से बचने के लिएघर से बाहर निकलना मुश्किल काम लगता है। घर में रहते हुए भी कुछ काम करने का मन नहीं करता है। लेकिन इस वजह से हमारा पूरा रूटिंग खराब हो जाता है। जिसके कारण हमें तनाव होने लगता है और चिंताएं बढ़ जाती हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ के अनुसार, सर्दियों में हमारे दिमाग में सेरोटोनिन लेवल में बदलाव होता है। जिसकी वजह सेशरीर में सस्ती और नींद ज्यादा लगती है। अगर आप अपना रूटीन अच्छे से फॉलो करना चाहते हैं, तो नीचे लिखी हुई कुछ टिप्स (Winter Health Tips)आप फॉलो कर सकते हैं। 

रोजाना व्यायाम करें (Winter Health Tips)

सर्दियों में रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करके शरीर गर्म और एक्टिव रहता है। साथ ही सुस्ती दूर होती है और आलस भी महसूस नहीं होता। एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होता है और मांसपेशियों की अकड़न भी दूर होती है। 

यह भी पढ़ें : Health: देश में 50% लोगों को यह नहीं पता कि उन्हें डायबीटीज है!

धूप में बैठे

सर्दियों में धूप में बैठने से विटामिन डी की कमी दूर होती है। इसके साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। रोजाना कम से कम 15 मिनट धूप में बैठना चाहिए। ऐसा करने से शरीर एक्टिव होता है और गर्माहट भी मिलती है। साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलती है। 

संतुलित आहार का सेवन करें

यदि हम संतुलित(Winter Healthy Food) आहार लेते हैं तो हमारा शरीर चुस्त रहता है। हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और सुस्ती दूर होती है। सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है, ऐसे में जंक फूड खाने से बचें और स्वस्थ खाना खाएं। मौसमी फल सब्जियां जरूर खाएं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर भी ऊर्जावान महसूस करता है।  

पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी

सर्दियों के मौसम में पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से शरीर को आराम मिलता है और सुस्ती दूर होती है। यदि आप किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो योग करें, इसके अलावा मेडिटेशन और म्यूजिक की मदद भी ले सकते हैं। 

पानी पीना बेहद लाभदायक

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में पानी कम पिया जाता है। लेकिन सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और सुस्ती दूर होती है। इसलिए एनर्जी लेवल को बरकरार रखने के लिए और अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए पानी जरूर पिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *