उत्तराखंड

Uttarakhand: टायर फैक्ट्री में एग्रीमेंट विवाद ने ली युवक की जान

Uttarakhand: लक्सर स्थित टायर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने जानलेवा पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने टायर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसने वीडियो में स्थानीय टायर फैक्ट्री में एग्रीमेंट विवाद के कारण परेशान होने की बात कही थी।

टायर फैक्ट्री में एग्रीमेंट का विवाद (Uttarakhand)

दरअसल, लक्सर कोतवाली के उसे पुर गांव निवासी आदेश स्थानीय टायर फैक्ट्री में काम करता था। उसने दो अगस्त को घर से दूर जाकर एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान होने और आत्महत्या की बात कही थी। युवक ने वीडियो में टायर फैक्ट्री में एग्रीमेंट के विवाद से दिमाग परेशान होने की बात कही थी और इसके बाद उसने आत्महत्या की।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: घर के बहार अंधेरे में बैठा था बड़ा मगरमच्छ! मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो

युवक के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी मुद्दे पर अशोक कुमार यूनियन (uttarakhand latest news) अध्यक्ष ने अपनी वीडियो भी बनाई और कहा कि हमारा एक साथी इस एग्रीमेंट की भेंट चढ़ गया है। जो की काफी हृदयविदारक घटना है। हमारे पास शब्द नहीं है लेकिन हम कहीं ना कहीं इसके जिम्मेदार है। आदेश भाई पर इतना दबाव बना जो उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया।

टायर फैक्ट्री यूनियन अध्यक्ष (Uttarakhand News)

अशोक कुमार ने यह भी कहा कि साथियों मेरा आप सभी से अनुरोध है कि इस लड़ाई को हम मिलकर लड़ेंगे। अपने आप को इस तरह से खत्म करना समझदारी नहीं है। इस काम को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें और अपने आप को खत्म करना समझदारी नहीं है। प्रबंधकों की तानाशाही हम लोगों की देन है और इसलिए मैं सबसे आग्रह करूंगा कि आप लोग समझदारी से काम ले और हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में साथ खड़े हो।

लक्सर पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले पर लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह ने जानकारी दी है कि टायर फैक्ट्री की श्रमिक यूनियन जागृति मजदूर संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार की तहरीर पर टायर फैक्ट्री (tyre factory lasksar news) प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: आज कांग्रेस पार्टी निकालेगी कैंडल मार्च! जानिए वजह

क्या है एग्रीमेंट का मामला? (Uttarakhand Latest News)

दरअसल, यह मामला लक्सर टायर फैक्ट्री प्रबंधन और फैक्ट्री की कर्मचारी यूनियन के भी 3 साल के एग्रीमेंट और उसमें वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर है। जो 17 मार्च में डेढ़ माह चले आंदोलन के समय का है। लक्सर के विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई महापंचायत में मौजूद जनप्रतिनिधियों और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वक्ताओं ने कहा है कि वेतन बढ़ोतरी समेत अपनी जायजा मांगो को लेकर फैक्ट्री के कर्मचारी 17 मार्च से धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन, फैक्ट्री प्रबंधन उनकी मांगों को मानने को राजी नहीं है। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि शासन और प्रशासन भी फैक्ट्री प्रबंधन के साथ मिली भगत करके डेढ़ महीने बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन पर कोई दवाब बनाने में नाकामयाब साबित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *