Ahmedabad Plane Crash: विमान जलकर राख! 200 लोगों की गई जान
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के दौरान यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में 242 यात्री सवार थे। यह विमान लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान लड़खड़ाकर नीचे आने लगा और फिर एक पेड़ से टकरा गया। धमाके के साथ वहां धुएं का गुब्बार (Ahmedabad Plane Crash Viral Video) दिखाई दिया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। प्लेन हादसा खबर-
घायलों की जारी हुई लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख (PM on Plane Crash)

एक नजर में जानिए हादसे के बारे में
विमान में कुल (242 लोग) 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे शामिल
पैसेंजर्स लिस्ट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी नाम
अहमदाबाद प्लेन हादसे में विदेशी नागरिक भी थे सवार
पायलट ने भेजा था खतरे का मैसेज
एयर इंडिया के प्लेन में 61 विदेशी नागरिक थे सवार
प्लेन में 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53 यात्री, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री शामिल
मदद के लिए Hotline number 1800 5691 444
अबतक हुई 133 यात्रियों की हुई मौत (gujarat plane crash live)
विमान में ब्रिटेन के 52 यात्री भी थे। अब तक इस विमान हादसे में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में 30 यात्रियों के शव लाए गए हैं। अभी पहचान करना बाकी है।
तकनीकी खराबी से हुआ हादसा (Ahmedabad Plane Crash)
गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास दोपहर 2:00 बजे एक यात्री विमान गिर गया। इंजन में तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (gujarat cm vijay rupani) भी सवार बताए जा रहे हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस विमान हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान नीचे गिरने लगा और फिर धनम् से नीचे धमाके से गिर गया। इसमें कई यात्रियों की मौत की आशंका भी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2025: जारी हुआ परिणाम, हुआ बड़ा बदलाव करें चेक
विमान में सवार थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री
विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। वह घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल कितने लोगों की जान गई है इस बारे में कोई जानकारी नहीं पता है। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (airindia plane crash) प्लेन क्रैश हुआ है। यह बड़ा विमान होता है।
यह भी पढ़ें: Best Thriller Movie: एक कहानी कई राज! मूवी देख घूम जाएगा दिमाग