AIBE Admit Card: आज जारी होगा ऑल इंडिया बार एग्जाम का एडमिट कार्ड
AIBE Admit Card: ऑल इंडिया बार एग्जाम का एडमिट कार्ड आज 15 दिसंबर, 2024 को जारी होगा। बीसीआई की ओर से हाॅल टिकट आधिकारिक वेबसाइट http://allindia barexamination.com पर जारी होगी। परीक्षा में बैठने वाले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद ही एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। कैंडिडेट्स की आसानी के लिए नीचे सिंपल स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।

AIBE 19 Admit Card Date: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
बीसीआई की ओर से 19वीं बार परीक्षा का प्रवेश पत्र 15 दिसंबर, 2024 को जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। घोषित तिथियों के अनुसार, ABE XIX परीक्षा 2024 22 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड (AIBE 19 Exam Admit Card) छात्रों द्वारा परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। सभी कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: क्या सही में 15 दिसंबर को है चंद्र ग्रहण?
AIBE 19 Hall Ticket 2024: एडमिट कार्ड पर लिखित जानकारी
छात्रों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड जरूर ले जाना चाहिए। यह एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा विषय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा अवधि
- छात्रों के लिए निर्देश
बीसीआई की 19वीं बार की परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपना एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जरूर जाएं।
AIBE 19 Admit Card Download: ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां एडमिट कार्ड के लिए एक्टिव हुए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकताओं के लिए एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी निकाल कर रखें।