Amit Shah Haridwar Live: 2027 में पूर्ण बहुमत से आएगी बीजेपी- अमित शाह
Amit Shah Haridwar Live: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर है। राज्य सरकार को दूसरे कार्यकाल में 4 साल पूरे होने पर यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अमित शाह करीब सवा चार घंटे हरिद्वार में रुकेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन बैरागी कैंप में किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह बैरागी कैंप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
अमित शाह का संबोधन हुआ खत्म
अमित शाह का संबोधन खत्म हुआ। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां बताई। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी पर एक के बाद एक निशाने साधे। अब गृहमंत्री अमित शाह नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी देखने के लिए मंच से उतरे हैं।
2027 में पूर्ण बहुमत से आएगी बीजेपी
हरिद्वार में बैरागी कैंप में संबोधन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड बहुमत से आएगी। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह से बिखर चुकी है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह समेत कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता मौजूद है।
टोली बैठक करेंगे अमित शाह (Amit Shah Haridwar Live)
बैरागी कैंप में प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद अमित शाह उत्तराखंड के टॉप 24 नेताओं के साथ निजी होटल में टोली बैठक करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे। उसके बाद वह गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड में उतरेंगे। वहां से बैरागी कैंप कार्यक्रम में सम्मिलित होने जाएंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका दोपहर का कुछ समय आरक्षित रखा गया है। बाद में वह बैरागी कैंप से निकलकर एक निजी होटल पहुंचेंगे। इसके बाद फिर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Amit Shah Haridwar: अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर बैरागी कैंप में हलचल
प्रदेश भर से कार्यकर्ता होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से बीजेपी (amit shah in haridwar live news) के कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए हैं। लोगों को बैरागी कैंप तक लाने के लिए 5000 बसें लगाई गई हैं। अनुमान लगाया गया है कि इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। जिसके लिए बैरागी कैंप में काफी बड़ा तंबू भी लगाया गया है। अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल भी माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के बहाने भाजपा एक तरह से अपनी ताकत दिखा रही है।
यह भी पढ़ें: Karnataka Social Media Ban: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का ऐलान
सीएम धामी ने लिया जाएगा (Amit Shah Haridwar Live News)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 मार्च को हरिद्वार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इसके अलावा वह फिलहाल भी कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लेने पहुंच चुके हैं। हरिद्वार में अमित शाह के दौरे को राजनीतिक विशेषज्ञ विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी बिगुल की शुरुआत मान रहे हैं। बैरागी कैंप (haridwar news today) स्थित कार्यक्रम स्थल पर चल रही है व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी पहुंचे। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और गृह सचिव शैलेश बगौली सहित अन्य अधिकारी भी आए। सभी अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।

