Anurag Thakur: सोनिया गांधी के नाम की वोटर लिस्ट पर हुआ घमासान
Anurag Thakur: भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। आरोप लगाया है कि उनका नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले ही वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया गया था। पार्टी का दावा है कि यह घटना 45 साल पहले की है जब सोनिया गांधी का नाम 1980 से 1982 तक दिल्ली की मतदाता सूची में था। जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता 1983 में ही मिली थी। बीजेपी ने यह आरोप उस समय लगाया है जब कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर पिछले साल के चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए हुए हैं।
अनुराग ठाकुर ने किया बड़ा दावा (Anurag Thakur)
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा दावा किया है कि 1946 में इटली में जन्मी सोनिया गांधी (sonia gandhi) 1968 में राजीव गांधी से विवाह करके भारत आई थी। इसके बाद उनका नाम 1980 लोकसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने लगाया फॉर्म-6 के दुरुपयोग का आरोप
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन था क्योंकि किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में तभी दर्ज होता है। जब वह भारतीय नागरिक हो। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 1980 की मतदाता सूची का कथित अंश साझा कर इसे स्पष्ट चुनावी गड़बड़ी करार दिया है।
नाम हटाने और दोबारा जोड़ने का दावा
भाजपा (bjp vs congress) का साफ तौर से कहना है कि विरोध के बाद 1982 में सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। लेकिन 1983 में फिर से नाम शामिल किया गया। आरोप है कि यह सब नियमों के खिलाफ जाकर किया गया क्योंकि उस साल नागरिकता मिलने की तारीख अप्रैल थी। जबकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तारीख 1 जनवरी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Haridwar: महिला की मौत, कपिल जौंसारी ने खोली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल
अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Anurag Thakur News Latest) के हालिया वॉटर फ्रॉड आरोप से जोड़ते हुए कहां है कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं।