Arvind Kejriwal की Sanjeevani Yojana से आयुष्मान को चुनौती!
Arvind kejriwal: दिल्ली में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। जिसके मध्य नजर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों को लुभाने के लिए संजीवनी योजना लॉन्च की है। संजीवनी योजना का नाम पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की गई आयुष्मान योजना से मिलता-जुलता लगता है। आगे जानते हैं कि मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और केजरीवाल की संजीवनी योजना में क्या अंतर है।

60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का होगा मुफ्त इलाज (Sanjeevani Yojana Explained )
केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने पार्टी मुख्यालय में कहा है कि अगर चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो वह संजीवनी योजना को पारित कर देंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के सभी वर्ष नागरिकों का दिल्ली में मुफ्त इलाज किया जाएगा। आप अपने मन से सरकारी अस्पताल में इलाज कारण या प्राइवेट अस्पताल में पूरा खर्च सरकार ही उठेगी।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi के ट्वीट पर मचा बवाल, मनुस्मृति पर उठाया सवाल
बीपीएल और एपीएल की कोई सीमा नहीं
इसमें बीपीएल,एपीएल की कोई सीमा नहीं होगी। अमीर और गरीब सभी का इलाज किया जाएगा। साथ ही खर्च की भी कोई सीमा नहीं होगी, जो भी खर्च होगा उसे दिल्ली सरकार ही उठेगी।
रामायण से प्रेरित होकर रखा योजना का नाम
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामायण में एक कथा है, जब लक्ष्मण जी बेहोश हो गए तो हनुमान जी संजीवनी लेकर आए थे। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस योजना का नाम संजीवनी योजना रखा है।
वृद्ध लोगों की सेवा हमारा कर्तव्य
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों ने परिवार और देश को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसलिए बुढ़ापे में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा की उम्र के साथ 100 बीमारियां हमें घेर लेती हैं। इलाज की चिंता है। हमने ऐसा भी देखा है कि कई अच्छे परिवारों में भी माता-पिता दुखी रहते हैं।
संजीवनी योजना केंद्र सरकार की योजना के लिए चुनौती?
अरविंद केजरीवाल की संजीवनी योजना को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया है। लेकिन दिल्ली की आप सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लागू नहीं की है। बीजेपी आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर घर रही है।