Atishi Marlena दिल्ली CM पर हुई हावी, BJP पर लगाए आरोप
Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आतिश ने बीजेपी से पूछा है की 8 मार्च में अब केवल 5 दिन ही बाकी है। ऐसे में क्या 5 दिन बाद दिल्ली की सभी महिलाओं को ढाई हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे? आतिश ने आज सदन में बीजेपी पर एक के बाद एक हमले किए हैं।

बीजेपी कुछ करना नहीं चाहती है (BJP)
आतिशी (Atishi Marlena) ने कहा कि सदन टैक्स के पैसे से चलता है। जिसके लिए हर दिन लाखों रुपए खर्च होते हैं। अब बीजेपी केवल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गाली देना चाहती है और कुछ नहीं। आतिशी ने आगे कहा कि, “ मैं भाजपा (BJP) को बताना चाहती हूं कि दिल्ली की जनता ने आपको गाली देने के लिए नहीं बल्कि काम करने के लिए चुना है। हमने जैसे ही सदन में ₹2500 का मुद्दा उठाया, स्पीकर और भाजपा विधायक तुरंत भड़क गए। उन्होंने हमारा माइक बंद कर दिया और हमें बाहर निकाल दिया गया।
India vs Australia Live: भारत का स्कोर हुआ 100 के पार
क्या 5 दिन में महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे? (Women Scheme Delhi)
बीजेपी पर आरोप लगाते हुए Atishi Marlena ने कहा कि मोदी जी ने वादा किया था की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए स्कीम पास होगी। इसके अलावा यह भी वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पहली किस्त आ जाएगी। अब 8 मार्च आने में बस चार दिन बाकी है। क्या 4 दिन में महिलाओं के खाते में ढाई हजार रुपए आ जाएंगे।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बयान (CM Rekha Gupta)
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आश्वस्त किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार पर वित्तीय को प्रबंधन का आरोप भी लगाया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इसके बावजूद भी भाजपा सरकार पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी।
ICC Champions Trophy 2025 प्वाइंट टेबल में खुला भारत का राज
आम आदमी पार्टी को कहा धरना पार्टी (AAP)
विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिस दौरान दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP Delhi) को धरना पार्टी करार दिया। ऐसी पार्टी जो सत्ता से बाहर होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।