Babla Mehta Death: 90’s के सिंगर की आवाज हमेशा के लिए हुई शांत
Babla Mehta Death: सिनेमा जगत में वॉइस ऑफ मुकेश के जरिए अपनी खास पहचान बनाने वाले प्लेबैक सिंगर बाबला मेहता का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। उन्होंने 90 के दशक में अपनी जादुई आवाज से फैंस के दिलों में राज किया था। उनकी मौत को इंडस्ट्री में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
मौत का कारण नहीं आया सामने (Babla Mehta Death)
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर के तौर पर बाबला मेहता ने सिनेमा जगत में अहम योगदान दिया है। उनका निधन 22 जुलाई को ही हो गया था। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria: राहुल फाजिलपुरिया पर उनके ही गांव के पास हुई फायरिंग
मौत से जुड़ी हैरानी वाली बात
बाबला दिग्गज सिंगर मुकेश के बहुत बड़े फैन थे और उन्होंने उनके कई गानों को रीक्रिएट भी किया था। बाबला की आवाज सुनकर सभी को ऐसा लगता था जैसे मुकेश ही गीत गा रहे हैं। हैरानी वाली बात (Babla Mehta Death Reason) है कि 22 जुलाई को गायक मुकेश की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाती है। उसी दिन बाबला मेहता का भी निधन हुआ है।
ढाई सौ से अधिक गाने गए (who is babla mehta)
बावला ने बतौर सिंगर ढाई सौ से अधिक गानों को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने ऋषि कपूर और श्रीदेवी की मूवी चांदनी में सुरो की कोकिला लता मंगेशकर के साथ मिलकर तेरे मेरे होठ मितवा गाने को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा उन्होंने कई प्रचलित गीत भी गए थे।
यह भी पढ़ें: Indian Energy Stocks: आखिर क्यों बिखरे इंडियन एनर्जी एक्स लिमिटेड के शेयर
इन बड़ी मूवीस में गाए गाने
बाबला के गानों की तरफ देखा जाए तो उन्होंने 90 के दशक में कई हिट मूवीस में गाने गए थे। जिसमें-चांदनी, दिल है के मानता नहीं, सड़क, बेटा और तहलका शामिल है। इसके अलावा उन्होंने टी-सीरीज के साथ मिलकर 6 डुएट एल्बम और 10 सिंगल भी गए थे।
भक्ति गीतों में भी दी आवाज (babla mehta top songs)
फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि बाबला मेहता ने भक्ति गीतों के गायक के तौर पर भी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने सुंदरकांड और रामचरितमानस के पाठ को अपनी आवाज में गया। इसके अलावा जय श्री हनुमान और ममता के मंदिर जैसे भक्ति गीतों वाले एल्बम में भी गीत गाए हैं। वह दर्शकों को अपनी आवाज और गीतों से मंत्र मुग्ध कर देते थे।