Bhiwadi Fire: बंद फैक्ट्री में भड़की आग! जिंदा जले कई मजदूर
Bhiwadi Fire: राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, अलवर जिले स्थित भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आग सुबह एक बंद फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भयानक थी की फैक्ट्री के अंदर से लगातार धमाकों की आवाज़ सुनाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि यह बंद पड़ी फैक्ट्री गत्ता फैक्ट्री थी।
हादसे की वजह (Bhiwadi Fire)
प्रथम दृष्टियां अनुमान लगाया जा रहा है की फैक्ट्री (rajasthan news) में रखे गैस सिलेंडर या अन्य ज्वलनशील सामग्री आग का कारण बने हैं। शुरुआती जांच के अनुसार यह फैक्ट्री करीब 2 महीने से बंद थी। लेकिन, इसके बावजूद भी बंद फैक्ट्री के अंदर मजदूर मौजूद थे। इस हादसे में सात मजदूरों की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई है। राहत और बचाव दल को आशंका है कि अन्य लोग भी अंदर फंसे हो सकते हैं। जिनकी संख्या लगभग 25 बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: शहर से गांव तक चला स्वच्छता अभियान, 100 मीट्रिक टन कूड़ा साफ
मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड
इस समय आग (alwar news) पर काबू करने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। घने धुएं और लगातार हो रहे धमाकों की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हो रही है। प्रशासन द्वारा निकट क्षेत्र को खाली कर लिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: India vs Pak Live: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल! आठवीं बार मिली हार
पुलिस ने उठाई गंभीर सवाल (Bhiwadi Factory Fire News)
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जब फैक्ट्री बंद थी तो अंदर मजदूर क्यों मौजूद थे। किस परिस्थिति में वह कार्य कर रहे थे। सुरक्षा मानको और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की भी जांच होगी। घटना के बाद आम जनता में आक्रोश है और मृतकों के लिए दुख है। जनता का कहना है कि इतनी बड़ी बात आखिर शासन प्रशासन को कैसे पता नहीं चली। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

