स्पोर्ट्स

Ben Stokes के साथ हुआ बड़ा हादसा, नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

Ben Stokes: इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ बड़ा हादसा हो गया है। बेन के साथ यह हादसा दूसरी बार हुआ है। उन्हें दूसरी बार हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। इस बार की इंजरी उन्हें तीन महीने तक क्रिकेट(cricket) से दूर रखेगी। बेन स्टोक्स की इंजरी की जानकारी मिलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा किया है। बेन इससे पहले अगस्त में पहली बार चोटिल हुए थे। 

दूसरी बार से इंजरी चिंता का विषय (Ben Stokes Injury)

अगस्त में भी बेन स्टोक्स को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। अब एक बार फिर से उन्हें वही इंजरी हुई है। दूसरी बार हैमस्ट्रिंग इंजरी होना चिंता का विषय बन गया है। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा हाल में किया था। इस सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में स्टोक्स इंजरी का शिकार हुए हैं। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को 423 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से जीत अपने नाम की। 

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan टीम इंडिया में करेंगे वापसी? Vijay Hazare में दिखा रहे धमाल

तीन महीना तक क्रिकेट से बनी रहेगी दूरी 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स को लेकर अपडेट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को कम से कम 03 महीने के लिए सभी तरह के क्रिकेट से बाहर कर दिया गया है। बेन स्टोक्स की सर्जरी(Ben Stokes hamstring injury) जनवरी में होगी। 

अगस्त में भी घायल हुए थे स्टोक्स 

बेन स्टोक्स कुछ महीने पहले अगस्त में भी हैमस्ट्रिंग इंजरी का ही शिकार हुए थे। इस दौरान वह मेंस 100 में मैनचेस्टर ऑरिजिनल के खिलाफ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की तरफ से खेल रहे थे। इस इंजरी की वजह से बेन करीब 2 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। बेन को पहले इंजरी से ठीक  हुए करीब एक महीना ही हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *