देशराजनीति

Bihar News: किसके हाथ आएगी बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान?

Bihar News: बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी शामिल थे। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा जदयू के वरिष्ठ नेता भी नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

अमित शाह ने की बैठक (Bihar News)

इस कार्यक्रम के बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। लेकिन, गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे। बिहार पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शाल और पुष्प देकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों ने काफी देर तक बातचीत की।

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand Matter: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद होंगे गिरफ्तार?

इन सब के बाद सीएम नीतीश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा पहुंच चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 अप्रैल 2026 (nitish kumar) तक राज्यसभा का कार्यकाल है। इसका मतलब जब तक नीतीश कुमार उच्च सदन नहीं जाएंगे तब तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ऐसे में जदयू की कमान किसके हाथ में जाएगी इसे लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बातें बन रही है कि नीतीश के बेटे को कमान दी जा सकती है।

2005 से सीएम गद्दी पर

नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री और राज्य की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। 2 दशकों से ज्यादा (bihar politics) समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास बनाए रखा और समर्थन जताया है। इस विश्वास को ध्यान में रखते हुए हमने बिहार और सभी लोगों की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके भरोसे और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की एक नई पहचान दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: होली समारोह के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद

बेदाग रहा नीतीश का राजनीतिक सफर (Bihar News Today)

बिहार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का सफर बेदाग रहा है। दो दशक से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है। उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा। नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media