मनोरंजन

Bollywood: आखिर क्यों? 22 साल से अटकी अनुराग कश्यप की फिल्म

Bollywood: अनुराग कश्यप एक सफल एक्टर, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक है। अनुराग कश्यप की डेब्यू फिल्म (Bollywood) “पांच” है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से 22 साल पहले इस मूवी को रिलीज करने का प्लान किया गया था।लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। इसका मुख्य कारण था फिल्म पर बना लगा। अनुराग कश्यप की एक और मूवी ब्लैक फ्राईडे पर भी बैन लगाया गया था। हालांकि डेब्यू फिल्म “पांच” पर लौटते हैं। इस मूवी के प्रोड्यूसर टूटू शर्मा के द्वारा है बयान दिया गया है वह इसे दोबारा रिलीज करेंगे। इस मूवी को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है।  

अगले 6 महीने में रिलीज होगी मूवी

पांच मूवी को 20 साल पहले बनाया गया था,  जिसकी वजह से फिल्म के नेगेटिव(Bollywood) खराब हो गए हैं। रिलीज करने के लिए इनको दोबारा से रिस्टोर किया जा रहा है। जिसके लिए लगभग 6 महीने का समय लग जाएगा। आगे पढ़ते हैं कि आखिर इस मूवी में ऐसा क्या था कि इस पर बैन लगा दिया गया था? साथ ही अनुराग कश्यप को इस मूवी को दोबारा क्यों लिखना पड़ा था?

मूवी पर क्यों लगा था बैन?

अनुराग कश्यप की मूवी “पांच” पुणे में हुए जोशी अभियंकर सीरियल मर्डर केस पर आधारित है। इसी केस के एक अभियुक्त मुनव्वर शाह ने इसे किताब की शक्ल दी। यह किताब मराठी भाषा में है जिसका नाम था “यस आई एम गिल्टी।” मूवी को लेकर सेंसर बोर्ड की तरफ से कहा गया था की इसमें हत्या और ड्रग्स के बहुत सीन दिखाए गए हैं। साफ शब्दों में कहा जाए तो इन सब चीजों की फिल्म में अति है। इसी वजह से यह फिल्म आम पब्लिक के लिए रिलीज नहीं की जा सकती। हालांकि विजय आनंद नामक व्यक्ति सेंसर बोर्ड में आए और उन्होंने इस मूवी को पास कर दिया। लेकिन इसके बाद प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर की किसी बात पर समस्या के चलते मूवी थिएटर में रिलीज नहीं हो सके। हालांकि मूवी पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है और इसे देखा जा सकता है। 

यह फिल्म जब रिलीज(Bollywood) नहीं हो पाई, तो इसे लीक कर दिया गया था। ऐसा कहा जाता है कि खुद अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूसर से हुई कहा सुनी के चलते इस लीक कर दिया था। हालांकि अनुराग कश्यप इस बात से इनकार करते हैं।  लेकिन अनुराग कश्यप ने अपनी दूसरी फिल्म ब्लैक फ्राईडे खुद लिक की थी। इस बात को वह मानते भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media