हेल्थ

Bone Cancer: हाथों-पैरों में होती है सूजन तो इग्नोर न करें- हो सकता है कैंसर

Bone Cancer: हड्डियों का कैंसर एक दुर्लभ और गंभीर स्थिति है। आपको लग रहा होगा की हड्डियों में कैंसर कैसे हो सकता है? लेकिन, यह एकदम सही बात है की हड्डियों में भी कैंसर होता है। जिसे समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है। अधिकतर मामलों में इसके लक्षण शुरू में मामूली मालूम होते है। लेकिन, धीरे-धीरे यह दर्द और सूजन के रूप में गंभीर रूप भी ले सकता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं होता है तो यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाता है।

हड्डियों के कैंसर के लक्षण (Bone Cancer Symptoms)

हड्डियों के कैंसर (Bone Cancer) में सबसे आम और पहरा लक्षण हड्डी में लगातार रहने वाला दर्द है। यह दर्द शुरू में केवल कोई एक्टिविटी के दौरान महसूस होता है। लेकिन धीरे-धीरे यह दर्द स्थाई हो जाता है। रात के समय दर्द अधिक बढ़ जाता है। यह दर्द खासतौर पर जांघ, पिंडली या कंधे की हड्डी में शुरू होता है। हालांकि, यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Summer Tips: भीषण गर्मी में आसान टिप्स से खुद को रखे हाइड्रेट

समय के साथ कमजोर होती है हड्डी

हड्डियों के कैंसर में कुछ मामलों में सूजन भी दिखाई देती है। कैंसर से पीड़ित क्षेत्र के आसपास सूजन या गर्मी महसूस हो सकती है। इसके साथ ही हड्डियां कमजोर होने लगती है। हालात कुछ ऐसे हो जाते हैं कि बिना चोट लगे भी फ्रैक्चर होने लगते है। अगर बच्चा है और उसकी लंबाई रुक गई है तो यह भी हड्डियों के कैंसर का संकेत हो सकता है।

बुखार रहना भी शामिल (cancer precautions)

हड्डियों के कैंसर से पीड़ित (bone cancer complete information) व्यक्ति को बेवजह थकान, वजन कम होना, बुखार रहना और रात को पसीना आना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। अगर यह लक्षण बिना किसी बीमारी के दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: Summer Recipes Indian: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं आम की खीर

पहले से Cancer पीड़ित रहे सावधान

जिन लोगों को पहले से कोई अन्य प्रकार का कैंसर है। तो उसे कैंसर को शरीर के अन्य भागों विशेषकर हड्डियों में फैलने की संभावना होती है। ऐसे में अगर मरीज को हड्डियों में दर्द या सूजन जैसी नई समस्या हो तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें।

कैसे करें हड्डियों के कैंसर की पहचान? (bone cancer cure)

हड्डियों के कैंसर (bone cancer causes ) की पहचान के लिए X-RAY, MRI, सीटी स्कैन, बोन स्कैन और बायोप्सी जैसे परीक्षण किए जाते हैं। अगर शुरुआत में ही यह बीमारी दिख जाती है तो इलाज करके इसके ठीक होने की संभावना ज्यादा रहती है। हड्डियों के कैंसर के इलाज (bone cancer test) में किमियोथैरेपी, रेडिएशन और सर्जरी शामिल है। अगर आपकी हड्डियों में लगातार दिक्कतें आ रही है और सूजन बनी हुई है। ऐसी स्थिति को बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें और समय पर जांच कारण।

यह भी पढ़ें: Dengue in Dehradun: शुरू हुआ डेंगू का आतंक! रखें सावधानी

FAQ

Q1: हाथ-पैर में सूजन बोन कैंसर का लक्षण कैसे हो सकता है?
A1: Bone tumor हड्डियां कमजोर कर सकता है और सूजन/गांठ बना सकता है—जो अक्सर गलत diagnose हो जाती है।

Q2: अगर हाथ-पैर में दर्द हो रहा है तो क्या करें?
A2: दो हफ्ते तक लगातार दर्द या सूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर से X-RAY/MRI करवाएं।

Q3: Bone Cancer के और कौन‑से लक्षण होते हैं?
A3: रात में तेज दर्द, कमजोरी, वज़न घटना, थकावट, और pathological fracture भी संकेत हो सकते हैं।

DISCLAIMER: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने और अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Varta360 किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *