नौकरी

BSF Jobs Latest: दसवीं पास के लिए BSF में निकली नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

BSF Jobs Latest: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो उम्मीदवार बीएसएफ में सरकारी नौकरी करना चाहता है। वह ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर तय तिथि में फॉर्म भर सकता है। नीचे आपको डायरेक्ट लिंक (bsf tradesmen job) उपलब्ध हो जाएगा जिस पर क्लिक करके आप सीधा फॉर्म भर सकते हैं।

दसवीं पास के लिए नौकरी (BSF Jobs Latest)

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही बीएसएफ की ओर से निर्धारित शारीरिक पात्रता भी अभ्यर्थियों को पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Career Tips: सफलता के पीछे ही भागते रहोगे? या अपने से ये सवाल भी पूछोगे

ऐसे करें अप्लाई

  • बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर करंट रिक्रूटमेंट ओपिनिंग्स में जाकर भर्ती से संबंधित अप्लाई हेयर लिंक पर क्लिक करें।
  • आपसे मांगी गई सभी डिटेल दर्ज करके पहले पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
  • आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (government job latest) वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में डेढ़ सौ रुपए का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा होगी। रिजर्वेशन के अंतर्गत आने वाले और महिला अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें: Fatty Liver Symptoms: शराब नहीं पीते? फिर भी हो सकता है लीवर खराब

क्या है चयन प्रक्रिया? (BSF Jobs Latest Update)

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज, सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण से होकर गुजरना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media