CBSE Board Exams: टॉपर्स ने ऐसे करी थी एग्जाम की तैयारी
CBSE Board Exams: सभी बोर्ड की परीक्षाएं लगभग करीब आ गई है। हर छात्र के लिए बोर्ड एग्जाम जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। अगर आप भी बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं, तो आपके लिए इस आर्टिकल में कुछ टिप्स बताई गई है। जिन्हें आप फॉलो करके बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं।

सबसे पहले टाइम टेबल सेट करें (CBSE Board Exams)
अगर आप एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो एक टाइम टेबल बनाएं और उसे अच्छे से फॉलो करें। टाइम टेबल बनाने से आपको इस बात का आईडिया रहेगा कि आपको हर दिन किस विषय पर कितना समय देना है।
यह भी पढ़ें: Highest Paying Jobs: ये 05 करियर बनाएंगे आपको करोड़पति!
सिलेबस को अच्छी तरह से समझे
सबसे पहले आपको सिलेबस को अच्छी तरह से समझना चाहिए। जिससे आपको इस बात का अंदाजा होगा कि आपको टाइम टेबल बनाने के बाद कितना समय किस सब्जेक्ट को देना है।ऐसा करने से आपके सारे सब्जेक्ट अच्छे से कर हो जाएंगे।
खुद बनाएं अपने नोट्स
आमतौर पर यह बात हर स्टूडेंट को मामूली लगती है। लेकिन, आपको अपने नोट्स खुद बनाने चाहिए। सबसे पहले हर चैप्टर को अच्छे से पढ़ें। उसके बाद एक बार और रिवीजन करने के बाद उनके नोट्स बनाएं। ऐसा करने से आपको अपना हर सब्जेक्ट अच्छे से समझ आ जाएगा और आप एग्जाम में बेहतरीन आंसर लिख पाएंगे।
प्रैक्टिस पेपर जरूर सॉल्व करें
अगर आप सिलेबस को अच्छी तरह से समझ कर सही तरह से टाइम टेबल बनाएंगे। इसके बाद टाइम टेबल को अच्छी तरह से फॉलो करके पढ़ाई के बाद अपने नोटिस बनाएंगे। ऐसा करके आपका सिलेबस पूरा हो जाएगा। सिलेबस पूरा होने के बाद आपके अंदर प्रैक्टिस पेपर को सॉल्व करने का कॉन्फिडेंस आएगा।
प्रैक्टिस पेपर को सॉल्व जरूर करें, इससे आपको अंदाजा हो जाएगा की परीक्षा में आपको सीमित समय में कितना लिखना है और किस प्रकार से लिखना है।