उत्तराखंड

Chamoli: सेना के जवानों के लिए युवाओं ने शुरू की फ्री टैक्सी सेवाएं

Chamoli: भारत और पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच पूरे देश में एक बार फिर राष्ट्र प्रेम की भावना देखने को मिल रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के अधिकतर सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जो कर्मचारी छुट्टी पर घर गए हुए हैं उन्हें भी ड्यूटी पर वापस बुलाया जा रहा है। इसके अलावा छुट्टी पर घर आए सेना के जवान भी देश की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं। इस दौरान चमोली (Chamoli) जिले के युवाओं ने एक प्रेरणादायक पहल शुरू करते हुए अपनी टैक्सी सेवाएं सेना के जवानों के लिए निशुल्क कर दी है। 

Chamoli में सेना के जवानों के लिए टैक्सी सेवाएं फ्री

जिले के नंदानगर क्षेत्र से एसके टूर एंड ट्रेवल्स के स्वामी सुरेंद्र नेगी, भाई टूर एंड ट्रेवल्स के स्वामी बिरजू नेगी, नवीन गौड़ और जोशीमठ की उद्गम घाटी से श्री बैकुंठ टैक्सी सेवा के स्वामी दर्शन नेगी ने छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को रेलवे स्टेशन और हवाई हड्डियों तक निशुल्क पहुंचने की सेवा शुरू की है। 

Heli Service Chardham: हेली सेवा हुई स्थगित, बढ़ सकती है परेशानी

फेसबुक पर जारी की जानकारी (India Pakistan War)

यह जानकारी सभी टैक्सी संचालकों ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। इसके साथ ही अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं। सुरेंद्र सिंह और बिरजू नेगी ने कहा कि उनके परिवार में भी कई सदस्य सेवा में कार्य कर रहे हैं। इस वजह से उनके मन में भी देशभक्त है। 

Nainital: हवस की हदें पार, पोती को बनाया शिकार; दरिंदे दादा को 20 साल की जेल

देश को हमारी जरूरत है (Chamoli News)

फ्री सेवा देने वाले दोनों मालिकों ने कहा कि जब देश को हमारी जरूरत है तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं। अगर भविष्य में रिटायर्ड जवानों को भी सेवा के लिए बुलाया गया तो हम उनके लिए भी मुफ्त टैक्सी सेवा प्रदान करेंगे। इन युवाओं के द्वारा की गई यह पहल हर किसी के लिए बहुत बड़ा उदाहरण है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे इस तनाव में सीमाओं से लेकर घरों में बैठा हर एक व्यक्ति अपना योगदान देने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *