Char Dham Yatra 2025 में होंगे बड़े बदलाव, जोन में विभाजित होगी यात्रा
Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा मार्ग को पहली बार सुपर 15 जोन, 41 जोन और 137 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सरकार द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है। प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किलोमीटर तक रहेगा। यहां पर पुलिसकर्मी (Char Dham Yatra 2025) 24 घंटे घसीट करेंगे और अन्य ड्यूटी करेंगे।
6000 से अधिक पुलिस अधिकारी होंगे
चारधाम यात्रा मार्ग पर 6000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। पहली बार चारधाम यात्रा (char dham yatra package) की निगरानी के लिए रेंज कार्यालय में ही कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसकी कमान एसपी ट्रैफिक देहरादून लोग जीत सिंह के हाथ में रहेगी। चार धाम यात्रा 2025 का नोडल अधिकारी आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप को बनाया गया है।
24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम (Char Dham Yatra)
चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जानकारी देने के लिए शुक्रवार को आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप और यातायात निदेशक एनएस नपच्याल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की है। आईजी गढ़वाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन और आपदा से निपटने की तैयारी की वह खुद निगरानी करेंगे।
डीएसपी सहित अन्य रेंज कार्यालय में होंगे
रेंज कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में प्रभारी के अलावा एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, चार एएसआई के अलावा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।
विशेष डेस्क होगी स्थापित (Char Dham Yatra 2025)
अन्य विभागों (Uttarakhand Char Dham Yatra) से तालमेल बनाने के लिए एक विशेष डेस्क स्थापित की जाएगी। यह कंट्रोल रूम आने वाले 5 दिनों के अंदर सक्रिय कर दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीआईजी कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में एक अलग से चारधाम सेल गठित किया जाएगा। जिसमें यात्रा से संबंधित सूचनाओं को इकट्ठा किया जाएगा।
- डीएसपी- 24
- इंस्पेक्टर- 66
- एसआई- 366
- हेड कांस्टेबल- 615
- कांस्टेबल- 1222
- महिला कांस्टेबल- 208
- होमगार्ड- 926
- पीआरडी- 1049
- पीएसी- 09 कंपनी
- एसडीआरएफ- 26 टीम
यह भी पढ़ें: Nainital News: अवैध निर्माण पर चले जेसीबी और हथौड़े! हुई बड़ी कार्रवाई
"यह लेख जुलाई 2025 में तकनीकी रूप से अपडेट किया गया।"