ऋषिकेशधार्मिक

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए क्यों निकलती है बसों के लिए लॉटरी?

Chardham Yatra: अप्रैल महीने से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की तरफ से हरिद्वार स्थित एक होटल में बैठक आयोजित हुई है। जिसमें फैसला लिया गया है कि 30 मार्च को बसों की लॉटरी खोलने का निर्णय लिया जाएगा। जिसमें हरिद्वार की लग्जरी कोच संगठन रोटेशन में दसवीं कंपनी के रूप में शामिल होगा।

30 मार्च को निकल जाएगी लॉटरी (Chardham Yatra)

बैठक में संयुक्त रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवारी ने जानकारी दी कि 30 मार्च को चार धाम की यात्रा पर जाने वाली बसों की लॉटरी निकलेगी। जिसके तहत 25 मार्च तक सभी कंपनियों और ट्रैवल एजेंट से बसों के नंबरों की सूची भी मांगी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 30 मार्च को आईएसबीटी ऋषिकेश परिसर स्थित एक होटल में लॉटरी निकलेगी।

यह भी पढ़ें: Haridwar: प्रधानाध्यापिका ने बच्चों से ढुलवाई लकड़ियां! डीएम ने जताई नाराजगी

हरिद्वार की लग्जरी कोच संगठन शामिल

हरिद्वार की लग्जरी कोच संगठन दसवीं कंपनी के नाम से इस रोशन में शामिल होगी। जिन ट्रैवल एजेंट के पास परिवहन विभाग और पर्यटन विभाग का प्रमाण पत्र होगा केवल उन्हीं की मांग पर रोटेशन से बसों का आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा चार धाम यात्रा का किराया पिछले साल की तरह ही रहेगा।

क्या है यह लॉटरी सिस्टम? (Chardham Yatra News)

चार धाम यात्रा के दौरान चार धाम बसों की लॉटरी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था है। जो उत्तराखंड सरकार और परिवहन विभाग लागू करता है। चार धाम यात्रा में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आते हैं। ऐसा होने पर पूरे राज्य में ट्रैफिक भी बढ़ जाता है। पहाड़ों की सड़कों की क्षमता सीमित होती है और एक साथ बहुत सारे वाहनों के संचालन से दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जैसी समस्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Rishikesh News: सीएमओ ने किया राजकीय उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण

इन सभी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए बसों के संचालन के लिए लॉटरी सिस्टम लागू किया जाता है। जिसके तहत बस ऑपरेटरों को पहले से रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद प्रशासन द्वारा एक निश्चित संख्या में बसों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। जिन बसों का नाम लॉटरी में आता है केवल उन्हीं को निर्धारित दिन पर चार धाम रूट पर चलने की अनुमति मिलती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि सड़क पर वाहनों की संख्या नियंत्रित रहे और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे। इस सुविधा से पारदर्शिता भी बनी रहती है और सभी बस ऑपरेटरों को एक जैसा अवसर मिलता है।

साथ ही इसकी वजह से ट्रैफिक मैनेजमेंट भी बेहतर बना रहता है और प्रशासन को यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में भी आसानी होती है। चार धाम बसों की लॉटरी एक बड़ा कदम है जो यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित के साथ-साथ सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media