ऋषिकेशहेल्थ

CM Dhami: एम्स ऋषिकेश में जल्द खुलेगा मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को एक पत्र लिखा है। जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना करने का अनुरोध किया है। दरअसल, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण दून मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों पर दबाव बन रहा है।

एडवांस्ड चिकित्सा सेवाओं की जरूरत (CM Dhami)

पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी लिखा है कि पिछले कुछ सालों में एम्स ऋषिकेश में एडवांस चिकित्सा सेवाओं की मांग बढ़ रही है। जिसमें अंगदान और मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी भी शामिल है। लेकिन, ऐसा न होने की वजह से उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से आने वाले मरीज को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साइटिका जैसी दिक्कत में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से अंगदाता की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: भगवामय होगा हरिद्वार! सभी भवनों में होगा एक ही रंग

बाहर जाने की चिंता दूर

अंगदाता (AIIMS Rishikesh) की संख्या में वृद्धि होने के बावजूद भी किडनी, लिवर और हृदय आदि के ट्रांसप्लांटेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को अक्सर दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। ऐसा होने से उनके उपचार में देरी होती है और कई बार पैसों की तंगी भी बड़ी समस्या बन जाती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि एम्स ऋषिकेश में विशेषण के डॉक्टर और आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ तकनीकी क्षमता भी सही से उपलब्ध है। इस वजह से यहां पर मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना हो सकती है। ऐसा होने से अस्पताल की क्षमता अधिक प्रभावित हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: पिथौरागढ़ के पूर्व IPS की मुश्किलें बढ़ीं! बड़े मामले में दोषी करार

पूरे उत्तर भारत के लिए उपयोगी (CM Dhami News)

ऐसा होना केवल उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत के राज्यों के लिए अच्छा होगा। सबसे ज्यादा पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए। जिन्हें मूलभूत सुविधाएं भी मुश्किल से मिल पाती हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित में एम्स ऋषिकेश में जल्द से जल्द मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करें। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को भी तुरंत निर्देशित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media