CM Dhami Cabinet: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच कर्मठ मंत्री
CM Dhami Cabinet: आज देहरादून में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। जिसमें नए पांच मंत्रियों की एंट्री हुई है। लोकभवन में आज सुबह 10:00 बजे नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अब कुल मिलाकर धामी मंत्रिमंडल में 12 मंत्री हो गए हैं।
इन विधायकों ने ली शपथ (CM Dhami Cabinet)
आज धामी मंत्रिमंडल में हुए विस्तार में विधायक मदन कौशिक (madan kaushik), भारत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह खेड़ा और खजान दास ने शपथ ली है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार होना चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही यह विस्तार काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: साल 2026 में 13 महीने सच या अफवाह? जानिए पूरा सच
संतुलन साधने की कोशिश
चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार करके भारतीय जनता पार्टी (uttarakhand bjp) ने क्षेत्रीय, जातीय और युवा संतुलन साधने की कोशिश की है। साल 2022 के बाद मंत्रिमंडल में काफी पद खाली थे। इसके बाद से इसी बात की चर्चा थी की नए मंत्री कौन होंगे। भाजपा राज्य सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं इसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया और मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
क्यों हुए थे पद खाली? (CM Dhami Cabinet News)
साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सरकार के गठन के बाद से ही तीन मंत्रिमंडल के पद खाली थे। फिर 26 अप्रैल 2023 को परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया जिसके बाद एक और मंत्रिमंडल का पद खाली हुआ। फिर 16 मार्च 2025 में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दिया और एक और पद खाली होकर कुल संख्या 5 हो गई।
यह भी पढ़ें: Khatima Tharu Holi: खटीमा में जिंदा और मरी होली का आयोजन
कुमाऊं गढ़वाल दोनों विधायकों को मिले पद
- रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक भरत चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
- रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा कैबिनेट मंत्री बने।
- हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
- राजपुर विधानसभा सीट से विधायक खजानदास कैबिनेट मंत्री बने हैं।
- इसके अलावा भीमताल विधानसभा सीट से विधायक राम सिंह खैड़ा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

