CM Dhami: सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सीएम धामी
CM Dhami: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारी और कार्य स्थलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत शिक्षकों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम धामी ने मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारी ने सीएम धामी के आवास पहुंचकर उनसे भेंट की थी।
क्या है पूरा मामला? (CM Dhami)
दरअसल, 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में अप्रिय घटना हुई। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर हुई ऐसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम धामी ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर हुई मौत
सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर
सभी कर्मचारी नेताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार सरकारी कर्मचारियों के मान सम्मान और सुरक्षा को हमेशा गंभीरता से लेती है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को फोन किया। साथ ही अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा डीजीपी को भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। इस तरह की घटनाओं पर भी तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। सीएम धामी ने एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ मचाने वाले चार लोग गिरफ्तार
अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज (CM Dhami News)
निदेशक की तहरीर पर लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, संपत्ति का नुकसान करने और धमकी सहित अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और सबूत के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

