देहरादूनराजनीति

CM Dhami ने कहा भाजपा ने पूरे किए अपने वादे, गिनाई पार्टी की उपलब्धियां

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 3 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (bjp uttarakhand) ने पत्रकारों से वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के 3 वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, इतिहास निर्माण करने वाला और ऐतिहासिक बताया। साथ ही कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, दृढ़ शक्ति और मेहनत से आगे बढ़ रहा है। 

मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई अपनी उपलब्धियां

पत्रकारों से वार्ता लाभ करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (pushkar singh dhami news) ने सरकार के 3 साल की उपलब्धियां को साझा किया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। चार धाम यात्रा से पहले चार धाम यात्रा परिषद गठित हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थूक, लैंड और लव जिहाद के खिलाफ कार्रवाई किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है। बल्कि अराजक तत्वों के खिलाफ है। 

Pithoragarh: 2 साल से जहां पानी नहीं, वहां शराब की दुकान खोलने चली सरकार

भाजपा ने पूरे किए अपने वादे (CM Dhami)

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा भी किया है। हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी और उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक और साहसिक कदम भी उठाए गए। 

Haridwar News: संत ने की लाखों की ठगी, सीएम धामी का भी उड़ाया था मजाक

प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (uttarakhand politics) ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकट परिस्थिति के दौरान भी जनता ने हम पर विश्वास जताया। जिसके लिए मैं देवतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *