CM Dhami पर क्या आने वाला है संकट; सचिवालय में हुई बड़ी घटना?
CM Dhami: देहरादून सचिवालय (Dehradun News) में बेहद अजीब घटना हुई है। दरअसल, सचिवालय में अचानक से परिवहन सेवा का एक कर्मचारी चिल्लाने लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बैठक के लिए जा रहे थे। सीएम की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे परिवहन सेवा के चालक को वह तैनात पुलिस कर्मियों ने एकदम पकड़ लिया।

वाहन चालक ने सचिवालय में किया हंगामा (CM Dhami)
सचिवालय में आज दोपहर सीएम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के एंट्री पॉइंट के पास एक वाहन चालक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उसे दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे। उसे दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हरकत में आते हुए हंगामा करने वाले वाहन चालक को किनारे कर दिया। अब इस बात की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Char Dham Yatra: पहाड़ों में गाड़ी चलाने के लिए देना होगा एग्जाम
इससे पहले भी चालक ने ऐसा किया है (dehradun sachivalaya)
सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami News) के प्रवेश करते हुए राज्य संपत्ति के वाहन चालक वीरेंद्र भट सुरक्षा कर्मियों के पास खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक से वह तेज आवाज में संकट संकट बोलने लगे। इस घटना के दौरान मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारियों के साथ ही सचिवालय सुरक्षा संवर्ग से जुड़े कर्मचारी वाहन चालक को किनारे की तरफ ले गए। इसके बाद सचिवालय में परत अफ्रीका माहौल मच गया।
Rishikesh में 31 मार्च के बाद शराब की बूंद के लिए तरसेंगे लोग
चालक ने खुद में देवता (Dehradun Secretariat Incidence) आने का हवाला देते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद एलआईयू ने भी वाहन चालक से ग्राउंड फ्लोर पर बने आगंतुक कक्ष में देर तक पूछताछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र भट इससे पहले भी कई बार सचिवालय के भीतर ऐसा ही व्यवहार कर चुके हैं।