देश

CM Rekha Gupta Attacked: “डॉग लवर” ने किया CM पर हमला?

CM Rekha Gupta Attacked: आज राजधानी दिल्ली में चौकाने वाली और निंदनीय घटना हुई है। दरअसल, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात शख्स ने उन पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के थप्पड़ मार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में मुख्यमंत्री (delhi news) के सिर में चोट आई है। इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दे दी है।

कौन है हमलावर? (CM Rekha Gupta Attacked)

पुलिस के मुताबिक हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश भाई खीमजी भाई सकरिया उम्र 41 के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह जनसुनवाई में मुख्यमंत्री से मिलने आया था। उसने पहले मुख्यमंत्री को दस्तावेज सौंप और फिर अचानक से हमला कर दिया। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने बताया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पड़कर खींचने की कोशिश की, जिससे धक्का मुक्की हुई और उनका सिर टेबल के कोने से जा टकराया।

यह भी पढ़ें: Manisha Case: रुह कपां देगा मनीषा की मौत का खौफनाक मामला

हो सकती है राजनीतिक साजिश

इस घटना के बाद दिल्ली (delhi cm rekha gupta) की सियासत में भूचाल आ गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह ने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। कहां है कि “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिन-रात दिल्ली मनजिंदर सिंह ने के लिए सोचती है और विपक्ष यह बात बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। की मुख्यमंत्री घंटे तक जनता के बीच बैठी है और उनकी बातें सुनती है।” मनजिंदर सिंह ने मांग की है की पुलिस सभी तथ्यों को उजागर करें।

राजेश भाई खीमजी की मां ने मीडिया से कहा कि वह कुत्तों से प्यार करने वाला व्यक्ति था, और दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से विचलित था।—लेकिन यह बयान आरोपी की ओर से नहीं, बल्कि उसकी माँ द्वारा दिया गया है।

चश्मदीन ने दिया बयान (CM Rekha Gupta Slapped)

घटना की चश्मा दिया है। उन्होंने कहा कि- “यह गलत है। हर किसी को जनसुनवाई का अधिकार है। उन्होंने बताया कि आरोपी बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मारा। पुलिस उसे तुरंत ले गई।” दिल्ली पुलिस के, डीपी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे का मकसद और किसी भी संभावित साजिश का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Children Health Tips: क्रीम बिस्किट खाने से मर सकता है आपका बच्चा

विपक्षी नेताओं ने की निंदा

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा (congress on rekha gupta incidence) की है। देवेंद्र यादव ने कहा, ” यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी या महिला की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?” इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और आप विधायक आतिशी ने भी हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि, “लोकतंत्र में अस्ति का स्थान है लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है।” यह घटना केवल मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर नहीं बल्कि पूरे देश में राजनीतिक माहौल पर एक बड़ा सवाल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *