CM Yogi Rishikesh: अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे सीएम योगी
CM Yogi Rishikesh: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी कर सकते हैं। साथ ही वह यम्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उत्तराखंड के कई बड़े नेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

हेलीपैड किया जा रहा है तैयार
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए दुगड्डा लोनिवि तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही यमकेश्वर में स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में 6 फरवरी को योगी आदित्यनाथ जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Today: प्रदेश में जारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
सीएम योगी से फेमस हुआ गांव पंचूर
पंचूर गांव के बारे में लोग ना के बराबर जानते थे। लेकिन जैसे ही योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने वैसे ही यह गांव भी पूरे देश में प्रसिद्ध हो गया। पंचूर, पौड़ी में यम्केश्वर ब्लॉक में मौजूद है। ऋषिकेश से नीलकंठ मंदिर जाते हुए एक रास्ता यमकेश्वर के लिए कटता है, इसी रास्ते पर यह गांव पड़ता है।
पंचूर गांव अलग-अलग हिस्सों में भी बनाया हुआ है। एक रास्ता जो योगी आदित्यनाथ के घर तक जाता है। वहां, उनके परिवार वालों के घर एक साथ बने हुए हैं। लेकिन, सीएम योगी के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दी जाती है।