CUET PG 2025 अप्रैल में हो सकती है आयोजित, जानें तारीख
CUET PG 2025: सीयूएट देने वाले सभी कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट है। ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि सीयूएट पीजी 2025 परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित नहीं होगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वर्तमान में परीक्षा अधिकारी सीयूएट पीजी 2025 प्रवेश प्रक्रिया में और संशोधनों की जांच कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीयूएट पीजी 2025 अप्रैल के महीने में आयोजित की जा सकती है। आगे पढ़ते है सीयूएट पीजी 2025 परीक्षा की तिथियां के बारे में सभी जानकारी।
CUET PG 2025 परीक्षा (CUET PG Exam)
सीयूएट PG 2025 परीक्षा MA, MSc, MCom, MTech, MFA जैसे मास्टर डिग्री। MBA, LLB, BEd, LLM और MEd जैसे व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: SBI PO Recruitment: SBI में नौकरी करनी है तो जल्द पढ़े यह खबर
2024 में मार्च में आयोजित हुई थी परीक्षा
साल 2024 में सीयूएट PG की परीक्षा 11 मार्च, 2024 से 28 मार्च, 2024 तक देश भर में और विदेश में 324 एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी।
सीयूएट पीजी 2025 एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव
सीयूएट पीजी 2025 शैक्षणिक प्रक्रिया के लिए, NTA निहाल ही में सीयूएट पीजी 2025 एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव भी किए हैं। जिसमें कम परीक्षा अवधि और एक नया डिजाइन किया गया सामान्य पेपर शामिल है। इस वजह से परीक्षा पैटर्न की जांच से CUET PG 2025 प्रवेश प्रक्रिया के प्रोसीजर में देरी होने की संभावना है।