Dehradun Accident: वाहन और चट्टान के बीच फंसा युवक! हुई दर्दनाक मौत
Dehradun Accident: शुक्रवार को थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिखरफॉल के नजदीक एक थार गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर थाना राजपुर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने वाहन में से युवक और युवती को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन, एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है।
क्या है पूरा मामला? (Dehradun Accident)
दरअसल, शुक्रवार को रात के समय शिखर फॉल के पास एक थार वाहन गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पूरी टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में से युवक-युवती को सकुशल बाहर निकाला गया। लेकिन, उनके साथ का एक युवक वाहन के नीचे फंस गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसके शव को निकालने के लिए टीम ने देहरादून से क्रेन मंगवाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: CM Dhami Cabinet: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच कर्मठ मंत्री
तुरंत पहुंची टीम
शुक्रवार की रात को आपदा कंट्रोल (dehradun news) रूम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिखर फॉल के पास एक थार गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए टीम ने खाई में गिरी एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। लेकिन, उनके साथ के ही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: शराब के ठेकों के खिलाफ गढ़वाल-कुमाऊं की महिलाएं सड़कों पर
वाहन और चट्टान के बीच फंसा युवक (Dehradun Accident News)
घायलों की पहचान 24 वर्षीय भार्गव शर्मा निवासी पंडितवाड़ी देहरादून और 24 वर्षीय दिशा रावल निवासी प्रेमनगर देहरादून के रूप में हुई। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम को पता चला कि वाहन में एक और युवक था। जब सर्च अभियान चलाया तो युवक चट्टान और वाहन के बीच फंसा हुआ मिला। वाहन भी खाई में काफी खतरनाक और जोखिमपुर स्थिति में लटका हुआ था। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा देहरादून से क्रेन मंगाई गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी मोहित के रूप में हुई है। उसकी चट्टान के बीच में थार गाड़ी के नीचे दबने से मौत हुई है।

