Dehradun Crime: राजधानी बनी क्राइम कैपिटल? बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले
Dehradun Crime: देहरादून में अलग-अलग तीन थानों में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधवा महिला ने भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तीसरे मामले में युवती ने शादी का झांसा देकर आरोपी पर दुष्कर्म (Dehradun Rape Cases) का आरोप लगाया है।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पहले मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 2 साल पहले उसकी मुलाकात अमरोही निवासी युवक से हुई थी। युवक ने खुद को मुंबई का प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बताया और फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन दिखाने के बहाने महिला से संपर्क बढ़ाया। ऐसा होने के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद युवक ने उसके घर जाकर उसका दुष्कर्म किया और पति की तरह साथ में रहने लगा। डेढ़ साल रहने के दौरान शादी की बात पर युवक टालता रहा। बात तब बढ़ गई जब युवक ने महिला को कुछ दिनों पहले उनके रिश्तों के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जब युवक के भाई से संपर्क करने की कोशिश की तो उसे धमकी दी गई। महिला की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाइयों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अन्य मामले में लगा दुष्कर्म का आरोप (Dehradun Crime)
दूसरे मामले में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि लक्खीबाग निवासी युवक से करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती के बारे में युवती के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने युवक से बातचीत करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती की सगाई लखनऊ के युवक से तय कर दी गई। अप्रैल में युवक ने उसे विक्रम से उतारा और झांसा दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है। यह भी कहा कि अगर शादी नहीं हुई तो मैं हाथ की नस काट कर जान दे दूंगा। इसके बाद युवती ने लखनऊ के युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।
Jairam Ramesh: कांग्रेस ने BJP पर लगाए बड़े आरोप, कटघरे में पीएम मोदी
12 मई को रेलवे स्टेशन के पास होटल में युवक, युवती को लेकर गया और वहां कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद अचानक 16 मई को युवक ने युवती को मैसेज किया कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं है इसलिए शादी नहीं करेगा। नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म
तीसरा मामले में महिला ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पति सुबह ही मजदूरी करने के लिए चले जाते हैं। महिला भी सुबह ही घरों में काम करने के लिए निकल जाती है और शाम को घर आती है। और दिन में घर पर अकेली रहती है। 20 मई को दोपहर को फोन आया कि उनके घर से कोई व्यक्ति निकला है। महिला के घर पहुंचने पर बेटी रो रही थी और पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। एक नहीं बल्कि 2 महीने से लगातार दो-तीन बार व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रेप के दोषी को हुई कड़ी सजा (Dehradun Crime News)
देहरादून में किशोरी को डरा धमकाकर बिजनौर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अर्चना सागर की अदालत में दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर ₹20000 का जुर्माना भी लगाया है।