Dehradun Crime: पटेलनगर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य को टुकड़ों में काट डाला
Dehradun Crime: पटेलनगर निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य (patel nagar retired principal murder) श्यामलाल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या में शामिल दो आरोपी फरार है। फरार आरोपितों में रुड़की निवासी आरोपी हिमांशु चौधरी एमबीबीएस का छात्र है और उसकी देहरादून (dehradun crime news) कृष्ण नगर एक्सटेंशन निवासी पत्नी गीता पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अलग-अलग टीम में विभिन्न राज्यों में आरोपितों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी 23 दिन से फरार है।

2 फरवरी को हुई थी हत्या (Dehradun Crime News)
पटेल नगर कोतवाली पुलिस की ओर से आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट के लिए न्यायालय में आज का दायर की गई है। कोर्ट से वारंट हासिल करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे आरोपितों पर इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: सभी शिक्षकों के लिए डिजिटल कोर्स सीखना हुआ अनिवार्य
एसएसपी अजय सिंह ने बताया की हत्या के मामले में पुलिस आरोपित अजय कुमार और उसके जीजा धनराज को सहारनपुर से गिरफ्तार कर चुकी है। यह दोनों जेल में बंद है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला गीता ने पति हिमांशु चौधरी के साथ मिलकर 2 फरवरी को श्याम लाल की हत्या की थी।
बुजुर्ग के शरीर के किए टुकड़े (dehradun crime)
पुलिस द्वारा आशंका जताई गई है कि आरोपितों ने बुजुर्ग के शव के टुकड़े कर दो दिन तक अपने घर में ही रखें। 4 फरवरी को गीता ने अपने भाई अजय और धनराज को देवबंद से देहरादून बुलाया। इसके बाद बोरी में शव को सहारनपुर ले जाकर नदी में फेंक दिया। वर्तमान में हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। बुजुर्ग आरोपित महिला को काफी रुपए दे चुके थे और उनके नाम पर काफी प्रॉपर्टी भी है। महिला ने हिमांशु से दूसरी शादी की है।
यह भी पढ़ें: CAG Report: वन संरक्षण की जगह अधिकारीयों ने अपने शोक किए पूरे
बेटी ने की थी पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट
बुजुर्ग श्यामलाल 2 फरवरी को घर से लापता हो गए थे। उनकी बेटी ने 5 दिन बाद 7 फरवरी को पटेल नगर कोतवाली में गुमशुद की दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस देवबंद पहुंची तो आरोपित गीता और उसके पति को इस बात की भनक लग गई। पुलिस आरोपितों तक पहुंचती से पहले 11 फरवरी को दोनों देहरादून से फरार हो गए। पुलिस को महाराष्ट्र तक दोनों की लोकेशन मिली लेकिन इसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।