Dehradun Flood: नहीं थम रहे बाढ़ पीड़ितों के आंसू! गवाई जीवन भर की कमाई
Dehradun Flood: देहरादून में आई आपदा ने लोगों का सब कुछ तबाह कर दिया है। अपनी आंखों से बर्बादी का मंजर देख चुके लोग अभी तक सदमे में है। कहीं-कहीं हालत इतनी खराब है कि लोगों के पास पहनने के लिए साफ कपड़े तक नहीं है। जो सभें घर बचें हैं उनमें पूरी तरह से मलबा भरा हुआ है। सहस्त्रधारा में आई आपदा ने अन्य जगह भी जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। लोगों के घर और दुकानें पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। लोगों के पास पहनने के साफ कपड़े नहीं है। और ना ही खाने पीने का पर्याप्त सामान है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: असली पहचान छुपाकर युवती किया बलात्कार! मचा हड़कंप
बटोर रहे सही सामान (Dehradun Flood)
पाई-पाई जोड़कर मेहनत से बनाए घर लोगों ने अपनी आंखों के सामने तबाह होते देखे हैं। उनकी आंखों में तबाही दर्द की छाप छोड़ गई है। एक ऐसा दर्द जो लफ्जों से बयां (dehradun latest news) नहीं हो सकता। मेहनत से बने अपने आशियाने को तबाह देखकर लोगों की आंखें बार-बार नम हो रही है।
कुछ लोग अन्य गांव में रह रहे हैं। तबाही वाले गावों में लोग अपने घरों से वह सामान निकाल रहे हैं जो तबाही में बच गया है। उसे दूसरी जगह ले जा रहे हैं।
सामान्य से 70 फ़ीसदी ज्यादा बारिश
राज्य के आंकड़ों के अनुसार अभी तक सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। आंकड़ों की माने ने तो राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर और दूसरे नंबर पर देहरादून में हुई है। मौसम वैज्ञानिकों (dehradun rainfall record) के अनुसार मानसून के जाने से पहले देहरादून में बारिश इस आंकड़े को पार कर सकती है। सहस्त्रधारा में आपदा के दिन सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में अकेले सहस्त्रधारा में ही 264.0 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: पूरे देश में जोरों शोरों से चल रहा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान
जो सामान्य से काफी ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इससे पहले वर्ष 1924 में 3 सितंबर को 212.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यह अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड था।