देहरादून

Dehradun: नगर निकायों के खर्चों पर लगाम लगाएगी सरकार

Dehradun: उत्तराखंड के 105 नगर निकाय अपनी आमदनी बढ़ाने की जगह खर्च कर रहे हैं। नैनीताल, चंपावत और उत्तरकाशी के नगर निकायों ने कुल प्राप्ति के सापेक्ष 100% से भी अधिक खर्च कर दिया है। सरकार उनके खर्च नियंत्रण में लाने के साथ ही कमाई बढ़ाने पर भी जोर देने का फैसला कर सकती है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार नौ नगर निगम, 47 नगर पालिका और 49 नगर पंचायत की वर्ष 2022-23 में स्वयं के  स्रोतों से कमाई 15% थी। 2023-24 में यह बढ़कर 22.8 पर पहुंच गई है। 

30% तक कमाई होने का अनुमान (Dehradun)

इस बार 30% तक कमाई होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खर्च के मामले में नैनीताल जिले के निकायों ने आय के सापेक्ष 115% खर्च कर दिया है। चंपावत ने 103 और उत्तरकाशी ने 107 प्रतिशत तक खर्च किया है। जबकि, राज्य के निकायों का आय के सापेक्ष कुल औसत खर्च 82% तक है। 

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2025: भोले के दीवानों के लिए खुशखबरी! इस दिन खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

कमाई बढ़ाएगी सरकार

नगर निकायों (Dehradun News) की कमाई बढ़ाने पर सरकार का खास जोर देखने को मिल रहा है। नगर निकायों की कमाई को 30% तक पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। इसके अलावा खर्च को घटकर 1100 से 900 करोड़ के आसपास लाने की कवायत भी की जा रही है। शहरी विकास विभाग ने निकायों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वीकृत बजट की योजनाएं ही अपनी बोर्ड बैठक में पास करें। 

यह भी पढ़ें: Rishikesh TTE News: ट्रेन की चपेट में आया टीटीई, हादसे में कटा पैर 

सीधे तौर पर बजट उपलब्ध नहीं कराएगी सरकार

योजनाओं को सरकार सीधे तौर पर बजट उपलब्ध नहीं कराएगी। नगर निकायों का खर्च बढ़ाने के लिए कई और कब आए थे भी शुरू कर दी गई है। निकायों की लिस्ट की जमीन, दुकान, मकान अब शासन की अनुमति के आधार पर ही लीज अवधि पर बढ़ाई जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *