Dehradun NARI Report: टॉप 10 असुरक्षित शहरों में देहरादून शामिल
Dehradun NARI Report: उत्तराखंड वासियों के लिए एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग की नई 2025 महिला सुरक्षा रिपोर्ट में देहरादून के लिए चिंताजनक और हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार देहरादून का महिला सुरक्षा सूचकांक केवल 60.6 फीसदी रहा जो राष्ट्रीय औसत 64.6 फीसदी से भी कम है।
50% महिलाओं के लिए देहरादून सुरक्षित (Dehradun NARI Report)
देहरादून अन्य शहरों से काफी पीछे हो गया है। महिलाओं से विभिन्न मामलों में पूछे गए सवालों के आधार पर यह सर्वे हुआ है। रिपोर्ट सामने आई है कि देहरादून के केवल 50 फीसदी महिलाएं शहर को बहुत सुरक्षित या सुरक्षित मानती है। अन्य शहरों में यह औसत 60 फीसदी है। इसके अलावा 41 फीसदी महिलाओं ने शहर को न सुरक्षित बताया ना असुरक्षित।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: जीवन में बढ़ता तनाव! युवती ने लगाई फांसी
सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न की घटनाएं
करीब 10 फीसदी महिलाएं खुद को असुरक्षित या बहुत असुरक्षित महसूस करती है। दोपहर के समय 70 फीसदी महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। रात होते ही है आंकड़ा (NARI Report 2025) सीधा घटकर 44 फीसदी रह जाता है। हैरानी वाली बात यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न की घटनाएं भी दर्ज हुई है। शहर में कुल 6% महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हुई जिनमें से कई बार-बार ऐसी घटनाओं से गुजरी है।
अपशब्द कहने के मामले (Dehradun NARI Report News)
उत्पीड़न में सबसे ज्यादा मामले मौखिक उत्पीड़न यानी कि अपशब्द कहने के हैं। रिपोर्ट में सुझाव दिए गए हैं की कड़े कानून बेहतर रोशनी सुरक्षित परिवहन और महिला अनुकूल ढांचे को प्राथमिकता देने के बाद ही देहरादून को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।
बीजेपी पर साधा निशान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा (karan mahra dehradun) ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट से महिला सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार के दावे खोखले साबित हो गए हैं। रिपोर्ट में देहरादून को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में गिना गया है। यह केवल आंकड़ा नहीं बल्कि हमारी बेटियों की टूटी उम्मीदें और उनका डर भी है।
यह भी पढ़ें: Haldwani: मदन सिंह बिष्ट को मिला “पर्यावरण योद्धा” सम्मान
शहर में और राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध (dehradun in top 10 insecure cities) लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार नैतिकता की बात करती है लेकिन हकीकत कुछ और है। भाजपा नेताओं और पदाधिकारी का दामन दागदार है। हरिद्वार में भाजपा की ही महिला पदाधिकारी अपनी बेटी का शोषण करवाती रही।