Dehradun News: कुट्टू की पकौड़ी बनी मुसीबत, 100 लोग अस्पताल में भर्ती
Dehradun News: राजधानी के विभिन्न इलाकों से 100 से अधिक लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार बन गए हैं। विमान लोगों को देहरादून (Dehradun News) के जिला कोरोनेशन अस्पताल और दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों का हाल-चाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत (dhan singh rawat) अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने भी खुद अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों की खबर ली है।
कुट्टू के आटे की पूरी खाने से हुए बीमार
देहरादून में नवरात्रों के दौरान हड़कंप मच गया है। दरअसल, बड़ी संख्या में लोग कुट्टू के आटे के पकवान खाने से बीमार हो गए हैं। मामला इतना गंभीर हो गया कि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में मरीजों से जाकर मिलें। मैंने कोरोनेशन अस्पताल जाकर सभी का हाल-चाल पूछ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने कहा कि 66 मरीजों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बाकी के मरीजों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल सभी की तबीयत सामान्य (Dehradun News)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी तरीके के संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दे कि मंगलवार को उपवास के बाद इन लोगों ने कुट्टू के आटे से बना भोजन ग्रहण किया था। इसके बाद सभी ने पेट में दर्द होने और चक्कर आने की शिकायत की। इस बीच कई लोगों को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
मरीजों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मरीज के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो। स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जांच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।