देहरादून

Dehradun News: आज कांग्रेस पार्टी निकालेगी कैंडल मार्च! जानिए वजह

Dehradun News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूची में हेरा फेरी का आरोप लगाते हुए यह मुद्दा उठा दिया है। 7 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया है कि कर्नाटक की एक विधानसभा क्षेत्र से मतदाता सूची में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने तीन चरणों में सरकार के खिलाफ राष्ट्रवादी अभियान भी छेड़ दिया है।

आज देहरादून में निकलेगी रैली (Dehradun News)

कांग्रेस ने आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत में सत्ताधारी भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को उजागर किया है। देश भर में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान का आवाहन किया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अभियान को बड़ा करने पर सफल बनाने की तैयारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Nainital News: ड्रग्स विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे! मचा हड़कंप

दिसंबर तक निकलती रहेगी रैली

सूर्यकांत धस्माना ने बताया है की वोट चोरी गद्दी छोड़ो अभियान की शुरुआत 14 अगस्त को कैंडल (uttarakhand congress) मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया की राजधानी देहरादून और हरिद्वार में 14 अगस्त को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा अन्य जिलों में 16 अगस्त को कैंडल मार्च आयोजित की जाएगी। 22 अगस्त से 7 दिसंबर तक कांग्रेस पार्टी राज्य के विभिन्न जिलों में वोटो की चोरी के खिलाफ रैलियां निकालेंगे। जिसकी जानकारी कांग्रेस जल्द ही साझा करेंगी।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: सौंदर्यीकरण पर जोर, जल निकासी पर नहीं

तीसरे चरण में क्या होगा? (Dehradun News Today)

तीसरे चरण में वोट चोरी गद्दी छोड़ो के अंतर्गत राज्य भर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित (vote chori congress) रखने और फर्जी वोटिंग के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर करवाएंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार 14 अगस्त की शाम 6:30 बजे करन महारा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से विशाल केंडल मार्च निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *