Dehradun News: होली समारोह के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद
Dehradun News: देहरादून में होली के दिन जमकर बवाल हुआ। दरअसल, थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होली समारोह के दौरान दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। हुड़दंग कर रहे युवाओं ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी। इसके अलावा वहां मौजूद युवती के साथ अभद्रता भी की।
क्या है पूरा मामला? (Dehradun News)
दरअसल, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार बायपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन वेडिंग पॉइंट में आयोजित हुए होली कार्यक्रम समारोह में शामिल हुए थे। दोपहर करीब 3:00 बजे कुछ युवक कार्यक्रम में हुड़दंग कर रहे थे और धक्का मुक्की करते हुए उनके ऊपर गिर गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। तहरीर के आधार पर उन लोगों ने शिकायतकर्ता पर कांच की बोतल से वार किया। जिसमें सभी को चोट आई। इसके अलावा साथ में मौजूद महिला मित्रों के साथ भी अभद्रता की।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: होली के दिन तेज धारा में बहा युवक! SDRF टीम की पड़ी नजर
जान से मारने की धमकी
मारपीट गाली गलौज करने के अलावा शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके साथ मौजूद महिला मित्रों के साथ बदतमीजी भी हुई। साथ ही उन्हें मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायत में अमित रांगड़, सार्थक रांगड़ और नितिन नेगी निवासी मोथरोवाला को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Nainital News: होमस्टे में चोरी करने गया युवक, दारू पीकर अंदर ही सो गया
हरिद्वार में हुए भीषण सड़क हादसे (Dehradun News Today)
जहां एक ओर देहरादून में होली के दिन इस तरह का विवाद देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में दो भीषण सड़क हादसे हुए। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

