Dehradun News: सौंदर्यीकरण पर जोर, जल निकासी पर नहीं
Dehradun News: अब देहरादून से मसूरी आने वाले पर्यटकों को कुठाल गेट और राजपुर रोड स्थित साई मंदिर के पास पारंपरिक लोक संस्कृति के दर्शन देखने को मिलेंगे। देहरादून के विभिन्न स्थानों में फिलहाल सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। जो लगभग कुछ समय तक पूरा हो जाएगा। पहली बार देहरादून में पर्यटकों को एडिशनल स्लिप रोड का आनंद भी मिलेगा। यह सब सुविधा बहुत अच्छी है। लेकिन, स्थानीय लोगों की सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। जहां एक ओर सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर राज्य की राजधानी जिसे स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जा रहा है। वहां बारिश के बाद सैलाब देखने को मिला है।
देहरादून के चौराहों का सौंदर्यीकरण (Dehradun News)
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य पर लगातार नजर बनाई है। लेकिन, मानसून आने से पहले आखिर क्यों शहर की ड्रेनेज (dehradun latest news) व्यवस्था सही नहीं की गई? सड़कों पर सैलाब देखने को मिला है और कई जगह तो जानवर भी बह गए हैं। सरकार चाहती है कि पर्यटकों को पारंपरिक पहाड़ी शैली के दर्शन कराएं। लेकिन, क्या सरकार यह नहीं जानती कि पर्यटकों ने देहरादून में आए सैलाब को भी सोशल मीडिया पर देखा होगा। तो क्या छवि बनी होगी?
यह भी पढ़ें: Nainital News: ड्रग्स विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे! मचा हड़कंप
ट्रैफिक संचालन के लिए व्यवस्था
डीएम ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्प्रिंग पोस्ट लगाने और बाकी बचे हुए कामों को जल्द पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक हफ्ते के अंदर यह सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। जिला प्रशासन के प्रयासों से देहरादून के तीन मुख्य मार्ग से पर्यटकों का आना-जाना रहता है उन स्थानों पर भी अतिरिक्त साइड रोड पर्वतीय शैली के सौंदर्यीकरण के साथ ही लाइफ एंड सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए राउंड अबाउट बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Neelkanth Mandir: नीलकंठ मार्ग पर गिरी चट्टान! दो लोग लापता
शासन प्रशासन (Dehradun News Latest) द्वारा यह कार्य सही किए जा रहे हैं। लेकिन, सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जरूरी कार्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इसमें सबसे जरूरी है जल निकासी का कार्य। क्योंकि लगातार हुई बारिश के चलते राजधानी देहरादून तालाब में बदल गई थी।