Dehradun News: बिंदाल नदी के किनारे अवैध निर्माण से मचा हड़कंप
Dehradun News: बिंदाल नदी के किनारे बनी बस्तियों के लोगों को घरों से संबंधित कागजात दिखाने के लिए नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद 15 दिनों के अंदर सभी को अभिलेख जमा करने होंगे। 10 जून से कमेटी अभिलेख की जांच करेगी और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दरअसल, बिंदाल नदी के किनारे 11 मार्च 2016 के बाद हुए अवैध निर्माण को चिन्हित करने के लिए नगर निगम की ओर से यह अभियान चलाया गया।
Tarun Rawat Murder: विवाहिता से अवैध संबंध बना तरुण की मौत का कारण
अवैध निर्माण किए गए चिन्हित (Dehradun News)
अवैध निर्माण को नगर निगम द्वारा चिन्हित करने के लिए चार टीमें गठित की गई। इसमें नगर निगम, जल संस्थान, राजस्व विभाग, एमडीडीए, सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। सर्वे का काम कुछ समय पहले ही पूरा हो चुका है। इसके तहत 873 मकान चिन्हित करके इन पर निशानदेही की गई है।
Haridwar Crime: मासूम से दरिंदगी की कोशिश, हरिद्वार में सनसनी
Nagar Nigam ने लोगों को दिया नोटिस
नगर निगम की ओर से इन घरों में रहने वाले लोगों (Dehradun News) को नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बाद उपनगर आयुक्त की अध्यक्षता में बनी कमिटी इन कागजों की जांच करेगी। नोटिस के माध्यम से सभी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। लोग 11 मार्च 2016 से पहले का पानी और बिजली का बिल भी जमा कर सकते हैं। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि लोग गाइडलाइन के अनुसार मकान के निर्माण से संबंधित कागज तय समय के भीतर जमा कराएं।