Dehradun News: निजी अस्पताल में हुई मौत का खुलासा करेगी जाँच रिपोर्ट
Dehradun News: कुछ दिनों पूर्व देहरादून में रायपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हुई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ था।
जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद (Dehradun News)
सीएमओ ने इस मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया था। आशा है कि आज जांच समिति सभी जरूरी बिंदुओं पर जांच करके अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप सकती है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया है कि रायपुर क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत का मामला सामने आया है। जिसको लेकर अगले दिन ही रायपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल में निरीक्षण के लिए भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: Nainital News: नैनीताल विंटर कार्निवाल कब होगा? जानिए पूरा शेड्यूल
अजय सोनकर की मौत का खुलासा
टीम को निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया अस्पताल (dehradun news today) की स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी देहरादून की तरफ से इस संबंध में जांच किए जाने का पत्र प्राप्त हुआ। बाद में जांच के लिए एक पूरी समिति का गठन भी किया गया। जिसमें दो विशेष चिकित्सकों को सदस्य और एसीएमओ को अध्यक्ष बनाया गया। सर्च टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने कहा है कि उन्होंने समिति से सोमवार तक जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत (Dehradun Latest News)
बीते हफ्ते बुधवार को देहरादून के रहने वाले अजय सोनकर को पेट में दर्द हुआ था। उसके बाद परिजन उन्हें रायपुर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। उन्हें पथरी का दर्द हुआ था। उनकी सर्जरी हुई लेकिन बाद में मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। उन्होंने अजय का शव अस्पताल के बाहर रखकर धरना भी दिया था।
यह भी पढ़ें: Doiwala: बिना अनुमति उद्यान विभाग कार्यालय के पास कटे पेड़! छुट्टी पर अधिकारी
अस्पताल सीज करने की मांग
मृतक के परिजनों ने अस्पताल (dehradun primus hospital) सीज करने की मांग रखी थी। उनके साथ-साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी गुस्सा व्यक्त किया था। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एक जांच समिति गठित की। जिसकी रिपोर्ट आज आ सकती है।

